योगी सरकार 2.0 के 39 मंत्री हैं करोड़पति तो 20 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Mar 27 2022, 09:19 AM ISTएडीआर रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार 2.0 में 39 मंत्री करोड़पति हैं। जबकि 20 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 45 में से 18 मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं, 9 मंत्री आठ से 12 तक की पढ़ाई वाले हैं। तो वहीं 8 ग्रेजुएट और 2 डॉक्टर हैं। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरी पारी में योगी सरकार किस लक्ष्य का साथ आई है।