पति और बच्चों को अकेला छोड़ Salman Khan संग विदेश रवाना हुई Shilpa Shetty, पहन रखे थे 2 रंग के जूते
Dec 09 2021, 12:20 PM ISTमुंबई. सलमान खान (Salman Khan) हर साल अपना द बैंग टूर (Da Bangg Tour) लेकर विदेश जाते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के बीच वे ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन इस साल वे अपना टूर लेकर रियाद रवाना हुए। बीती रात उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी रियाद के लिए रवाना हुई। इस बार सलमान ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को भी अपनी टीम में शामिल किया है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि शिल्पा बेहद खुश नजर आई। उन्होंने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। इन कपड़ों के वे दो अलग-अलग रंग के जूते पहने नजर आई। वहीं, सलमान कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। उन्होंने बकायदा रूककर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। नीचे देखें सलमान खान के साथ और कौन-कौन रियाद के लिए रवाना हुआ...