Preity Zinta Birthday: पति को नहीं आती हिंदी तो Salman ने सिखा दी गाली, अब पत्नी को ये कह कर बुलाते हैं जीन
Jan 31 2022, 06:20 AM ISTमुंबई। बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) 47 साल की हो गई हैं। 31 जनवरी, 1975 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पैदा हुईं प्रिटी ने करियर की शुरुआत 1998 में आई फिल्म 'दिल से' से की थी। हालांकि, इस मूवी में वो सिर्फ एक गाने में ही नजर आई थीं। बाद में इसी साल आई फिल्म 'सोल्जर' में वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। इसमें प्रिटी के साथ बॉबी देओल थे। चुलबुली इमेज वाली प्रिटी जिंटा ने जीन गुडइनफ से शादी की है। बता दें कि प्रिटी के पति विदेशी हैं, ऐसे में सलमान खान ने उन्हें गालियां सिखा दी हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। प्रिटी के पति ने उनकी 3 फिल्में ही देखीं..