राहुल गांधी

राहुल गांधी

Get Rahul Gandhi News in Hindi, Find Rahul Gandhi Latest News on Asianetnews हिंदी

  • All
  • 480 NEWS
  • 44 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
  • 7 WEBSTORIESS
544 Stories
Asianet Image

Bharat Jodo Yatra: सब्जीवाले ने नहीं दिया 2000 रुपए का चंदा, तो कांग्रेसियों ने सामान फेंककर बंद कराया धंधा

Sep 16 2022, 11:18 AM IST
कोल्लम(Kollam). कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा( Bharat Jodo Yatra) के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोल्लम के एक दुकानदार ने शिकायत की है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में योगदान नहीं देने पर उस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कुन्नीकोट में सब्जी कारोबारी एस फवाज ने कहा कि स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उसकी दुकान का सामान फेंक दिया। यह मामला गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का बताया जाता है। स्थानीय कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा के कोल्लम दौरे के सिलसिले में पिछले दिन एकत्र हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदार एस फवाज(S. Fawaz) से 2000 रुपए का चंदा चाहते थे। फवाज ने कहा कि वह केवल 500 रुपए ही दे सका। इस पर कांग्रेस नेताओं ने विवाद करना शुरू कर दिया और दुकान का सामान फेंक दिया। इस तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।
Asianet Image

Bharat Jodo Yatra: कंट्रोवर्सी के बीच 150 दिन की यात्रा पर यूं आगे बढ़ रहे राहुल गांधी, देखिए कुछ तस्वीरें

Sep 14 2022, 11:51 AM IST
तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार(14 सितंबर) को यहां के शिवगिरी मठ में प्रसिद्ध दार्शनिक और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर आध्यात्मिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा( Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत की। शिवगिरी मठ में राहुल गांधी ने वहां के स्वामियों से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी के 3,570 किलोमीटर और 150 दिन लंबे पैदल मार्च के केरल चरण के चौथे दिन की शुरुआत करने से पहले संत सुधारक की समाधि पर जाकर प्रार्थना की। बता दें कि यह यात्रा तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगी। आगे देखिए कुछ तस्वीरें...
Asianet Image

Bharat JodoYatra: करतब देखने जब यात्रा रोककर खड़े हो गए राहुल गांधी, देखिए कुछ ऐसी ही 10 दिलचस्प तस्वीरें

Sep 10 2022, 02:38 PM IST
नई दिल्ली. कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जबर्दस्त पॉलिटिक्स चल रही है। यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। हालांकि इससे विधिवत तौर पर राहुल गांधी ने 8 सितंबर को कन्याकुमारी में तिरंगे को सलामी देकर रवाना किया। राहुल गांधी भी यात्रा के साथ हैं। यात्रा के साथ चल रहे घरनुमा कंटेनरों के अलावा राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट के बाद कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ने लगे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर शरारत करने का आरोप लगाया और कही कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद से सत्ताधारी दल और अधिक हताश हो गया है। राहुल गांधी की एक ईसाई पादरी के साथ बातचीत को लेकर भाजपा ने एक शरारती वीडियो पोस्ट किया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की नफरत की फैक्ट्री राहुल गांधी के बारे में वो ट्वीट शेयर कर रही है, जिसका ऑडियो से कोई संबंध नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक जो वीडियो क्लिप शेयर की, उसमें ईसाई पादरी को जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाना गया है। इसे टाइटल दिया है-“भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ो आइकन?” पूनावाला ने दावा किया कि पोन्नैया को पहले हिंदूओं के खिलाफ नफरत” के लिए गिरफ्तार किया गया था। आगे देखिए यात्रा की कुछ तस्वीरें...
Top Stories