Pawan singh Photos

Pawan singh Photos -

63 Stories
Asianet Image

Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

Jan 05 2022, 05:15 PM IST

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) 36 साल के हो गए हैं। 5 जनवरी, 1986 को बिहार के आरा में जोकहरी गांव में पैदा हुए पवन सिंह आज के दौर में भोजपुरी फिल्मों से सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। पवन सिंह को असली पहचान 13 साल पहले रिलीज हुए उनके गाने 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' से मिली। बता दें कि जब पवन सिंह का ये गाना रिलीज हुआ था तो तो उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी और वो बेहद दुबले-पतले दिखते थे। हालांकि, आज की तारीख में पवन सिंह को उनकी बॉडी और फिटनेस के चलते भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है। 11 साल की उम्र में शुरू किया था करियर..

Asianet Image

Pawan Singh Birthday: पहली पत्नी ने किया सुसाइड फिर की दूसरी शादी, विवादों से भरी है भोजपुरी स्टार की लाइफ

Jan 05 2022, 01:33 PM IST

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को आरा बिहार के जोकहरी में हुआ था। बता दें कि प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक पवन सिंह की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। पवन सिंह ने बतौर सिंगर इंडस्ट्री में कदम रखा था। लॉलीपॉप लागेलु.. गाना आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि दर्शकों ने उन्हें सिर- आंखों पर बैठा लिया। पवन सिंह ने अपनी लाइफ में अब तक दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। बता दें कि उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था, जिन्होंने शादी के महज 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। पवन आज भी अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों की थी पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या और क्या करती है दूसरी पत्नी...

Top Stories