- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- तो क्या Pawan Singh को चुनौती देने के लिए Akshara Singh ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स, PK की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव !
तो क्या Pawan Singh को चुनौती देने के लिए Akshara Singh ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स, PK की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव !
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय सबसे व्यस्त स्टार में शुमार की जाती हैं। एक्ट्रेस भी अब मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ की तर्ज पर पॉलिटिक्स ज्वाइन की है। तो क्या यहां भी उनके निाशाने पर पवन सिंह ही होंगे ?
- FB
- TW
- Linkdin
)
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। उनके लाखों चाहने वाले हैं, वे जहां भी स्टेज शो के लिए पहुंचती हैं । हजारों लोगों का मजमा पहले ही लग जाता है।
अक्षरा सिंह इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। उनके गाने सुपरहिट हो रहे हैं। उनकी फिल्में हाउसफुल जा रही हैं।
अक्षरा सिंह के म्यूजिक वीडियो भी खूब पसंद किए जा रहे हैं । छठ पर रिलीज उनके गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं।
अक्षरा सिंह अब रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल निरहुआ की राह पर चलते हुए पॉलिटिक्स ज्वाइन की है।
फिल्मों की तरह पार्टी भी बहुत सोच विचार के चुनी है। अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्वाइन करने की वजह भी दबे स्वर में बता दी है।
अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सीनियर्स बीजेपी में हैं, तो मेरे पास ऑप्शन है। उन्होंने भविष्य में इलेक्शन लड़ने से इंकार नहीं किया है।
इससे पहले किसी समय अक्षरा सिंह के बेहद नजदीक रहे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह राजनीति में एंट्री का इशारा कर चुके हैं।
वहीं अक्षरा सिंह ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उस पार्टी को चुना है, जो उन्हें बीजेपी कैंडीडेट के खिलाफ टिकट दे। बता दें कि पवन सिंह बीजेपी पार्टी की टिकट की जुगत में लगे हुए हैं। वेअपने लिए आरा से टिकट चाहते हैं।
ऐसा अक्षरा सिंह को पवन सिंह के खिलाफ आसानी से टिकट मिल जाएगी । ऐसे में अक्षरा सिंह अपने पुराने रुमर बॉय फ्रेंड की कड़ी चुनौती दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
एक्शन से भरपूर होगी अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती', फर्स्ट लुक में सुपरस्टार को पहचानना मुश्किल