MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) 36 साल के हो गए हैं। 5 जनवरी, 1986 को बिहार के आरा में जोकहरी गांव में पैदा हुए पवन सिंह आज के दौर में भोजपुरी फिल्मों से सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। पवन सिंह को असली पहचान 13 साल पहले रिलीज हुए उनके गाने 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' से मिली। बता दें कि जब पवन सिंह का ये गाना रिलीज हुआ था तो तो उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी और वो बेहद दुबले-पतले दिखते थे। हालांकि, आज की तारीख में पवन सिंह को उनकी बॉडी और फिटनेस के चलते भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है। 11 साल की उम्र में शुरू किया था करियर..

Asianet News Hindi | Published : Jan 05 2022, 05:15 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

पवन सिंह ने करियर की शुरुआत 1997 में अपने पहले एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। तब उनकी उम्र महज 11 साल थी। जबकि इस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं और पवन सिंह ने इतनी छोटी सी उम्र में ही एलबम बना लिया था। पवन सिंह को उनके पहले एलबम से कुछ खास पहचान तो नहीं मिली लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने लगे थे। 

28
Asianet Image

इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस गाने को ना सिर्फ भोजपुरी और भारत के दूसरे इलाकों में बल्कि विदेशों में अब भी खूब सुना जाता है।

38
Asianet Image

पवन सिंह के इस गाने को 2010 में रवि किशन के साथ आई उनकी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में उन पर फिल्माया गया था। इस गाने के बाद पवन सिंह को और तेजी से फिल्में ऑफर हुईं और वो धीरे-धीरे भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए।
 

48
Asianet Image

पवन सिंह ने अपने करियर कि शुरुआत बतौर प्लेबैक सिंगर की थी। सिंगिंग में पॉपुलर होने के बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम’ से एक्टिंग में डेब्यू किया और अब तक वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

58
Asianet Image

इसके बाद पवन सिंह ने 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'भोजपुरिया दरोगा', 'जोगीजी धीरे धीरे', देवरा बड़ा सतावेला, सौगंध गंगा मैया की, पवन राजा, बाजीगर, ठोक देब, सरकार राज, सत्या, धड़कन, 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

68
Asianet Image

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या के आरोप लगे थे। कहा गया कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे, इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी।

78
Asianet Image

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम की बहन पूनम ने एक बार कहा था कि पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें बिल्कुल भी टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया। पवन सिंह ने मार्च, 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी फिर घरवालों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई थी।

88
Asianet Image

कहा जाता है कि मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद पवन सिंह अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

ये भी पढ़ें
अमेरिकी रैपर J Tash ने पहले गोली मारकर किया गर्लफ्रेंड का मर्डर फिर खुद को भी किया खत्म

दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आई Anita Raaj, खुद को किया घर में ही क्वारंटाइन

Deepika Padukone Birthday: तो इसलिए Ranbir Kapoor को गिफ्ट करना चाहती थी कंडोम, खुद बताई थी वजह

Deepika Padukone Birthday: 300 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं दीपिका, पति के साथ रहती हैं इस आलीशान घर में

Udai Chopra Birthday: 8 साल से फिल्मों में नहीं दिखे Rani Mukerji के देवर, कभी इस एक्ट्रेस से होनेवाली थी शादी

Nakuul Mehta के 11 महीने के बेटे से लेकर बॉलीवुड विलेन Prem Chopra तक, 1 महीने में इतनो को हुआ Corona

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
पवन सिंह
 
Recommended Stories
Top Stories