undefined
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

Get Lata Mangeshkar News in Hindi, Find Lata Mangeshkar Latest News on Asianetnews हिंदी

  • All
  • 87 NEWS
  • 20 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
  • 2 WEBSTORIESS
118 Stories
Asianet Image00:46

Lata Mangeshkar का आखिरी वीडियो, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी हो रहा मुश्किल, बेहद कमजोर आई नजर

Feb 07 2022, 03:57 PM IST
मुंबई. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। कोरोना और निमोनिया से पीड़ित लता जी के जाने से देश-दुनिया में शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आखिरी बार चलती हुए नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लता दीदी का ये वीडियो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल का ही है, जहां उनका इलाज चल रहा था। वीडियो में लता जी काफी कमजोर दिख रही है। उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है, ऐसे में दो नर्स उनको चलने में मदद करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस की आंखें नम हो रही हैं। आपको बता दें कि रविवार सुबह उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। और उनका अंतिम संस्कार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी भी विशेष रूप से मौजूद थे।
Asianet Image

10 PHOTOS: Lata Mangeshkar की अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंची फैमिली, दीदी को याद कर भावुक हुए परिजन

Feb 07 2022, 02:08 PM IST
मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया गया। सोमवार सुबह लता मंगेशकर की फैमिली अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंचीं। इस दौरान उनकी अस्थियों को एक कलश में रखा गया। अस्थियां इकट्ठी करने के दौरान लताजी के परिजन दीदी को याद कर बेहद इमोशनल हो गए। बता दें कि लताजी के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
Top Stories