आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह
Feb 06 2022, 11:06 AM ISTमुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 28 दिनों से मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। वे 92 साल की थी। बता दें कि उन्हें कोरोना और निमोनिया दोनों था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर काम कर रही थी, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए। बता दें कि लता मंगेशकर ने अब तक अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। हालांकि, लताजी के लिए यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान भी नहीं था। दरअसल, एक शख्स ने तो उनकी आवाज को पतला बताते हुए गाना गवाने से ही मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें एक बार जहर लेकर मारने की कोशिश भी की गई थी। यह घटना 1963 की है, जब लताजी को लगातार उल्टियां हो रही थीं। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उन्हें धीमा जहर दिया गया है। नीचे पढ़ें लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...