अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

Get Akshay Kumar News in Hindi, Find Akshay Kumar Latest News on Asianetnews हिंदी

  • All
  • 330 NEWS
  • 224 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
  • 260 WEBSTORIESS
820 Stories
Asianet Image

New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न

Dec 30 2021, 10:55 AM IST
मुंबई. नया साल यानी 2022 को आने में महज कुछ ही घंटे बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक ने नए साल का स्वागत करने के लिए ढेर सारी प्लानिंग कर रखी है। हालांकि, कोरोना ने फिर से अपने पैर परासने शुरू कर दिए है लेकिन भी जश्न मनाने को जोश अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। कई सेलेब्स जहां मुंबई में रहकर ही नए साल का जश्न मनाएंगे वहीं कई ऐसे भी जो इस न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तो पहले ही अपनी पत्नी के साथ मालदीव पहुंच चुके हैं। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मालदीव के लिए रवाना हुए है। नीचे पढ़ें आखिर कौन सा स्टार किस जगह पर मनाने वाला है नए साल का जश्न...
Asianet Image

तो इसलिए Akshay Kumar को सिर्फ 15 दिन का BF बनाया था Twinkle Khanna, फिर जो हुआ वो था हैरान करने वाला

Dec 29 2021, 01:28 PM IST
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) 48 साल की हो गई है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1973 को मुंबई में हुआ था। वैसे, ट्विंकल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म बरसात से की थी, लेकिन वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं रही। उन्होंने करीब 8 साल तक एक्टिंग की और फिर इससे किनारा कर लिया। वे आखिरी बार 2001 में आई फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा में नजर आई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्टिंग छोड़ने की वजह पर से पर्दा उठाया। बता दें कि ट्विंकल गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की बेटी है। शायद कम ही जानते है कि ट्विंकल का जन्म उनके पापा के बर्थडे पर ही हुआ था। नीचे पढ़ें कैसे शुरू हुई थी ट्विंकल खन्ना की अक्षय कुमार के साथ लव स्टोरी और क्यों बनाया उन्होंने उन्हें 15 दिन का ब्वॉयफ्रेंड...
Asianet Image

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

Dec 29 2021, 10:16 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में हुआ था। 'काका' के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने 60 के दशक में आई फिल्म आखिरी खत से करियर की शुरुआत की थी। 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर द्वारा टैलेंट हंट के व‍िनर बनने के बाद वे फ‍िल्‍मों में आए। इसके बाद उनका जादू ऐसा चला कि पर्दे पर उनके अलावा किसी और को देखना लोगों को पसंद ही नहीं आया। उन्होंने जो स्‍टारडम देखा वो अभी तक किसी स्टार किस्मत में नहीं आया। वो उस वक्‍त इकलौते ऐसे स्टार थे, ज‍िन्‍होंने दो साल के अंदर लगातार 15 ह‍िट फ‍िल्‍में दी थीं। वैसे, कहा जाता है कि राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे जुबली स्टार राजेन्द्र कुमार का भी बड़ा हाथ रहा है। नीचे पढ़ें आखिर ऐसा क्या किया था राजेंद्र कुमार ने कि चमक गई थी राजेश खन्ना की किस्मत...
Asianet Image

Bollywood Release 2022: तीनों खान के अलावा Akshay Kumar-Kareena Kapoor सहित ये स्टार्स की फिल्में होगी रिलीज

Dec 28 2021, 11:15 AM IST
मुंबई. 2021 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन बाकी है। ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हालांकि, कई सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हुई लेकिन उन्हें वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था। इसकी वजह थी कि इस साल भी सिनेमाघर ज्यादातर वक्त बंद रहे और फिल्में ओटीटी पर ही रिलीज हुई। साल के आखिरी कुछ महीनों में सिनेमाघर खुले और कुछ फिल्म रिलीज हुई। लेकिन आपका बता दें कि नए साल 2022 काफी धमाकेदार होने वाला है। 2022 में कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जो बॉक्सऑफिस पर धमाका करेंगी। इनमें आपको तीनों खान यानी सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्में तो देखने मिलेगी ही साथ ही अन्य स्टार्स भी सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार बैठे है। नीचे पढ़ें नए साल 2022 में कौन-कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज...
Top Stories