उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के लिए विशेष टैबलेट लगाए जाएंगे। इसी पर सभी विधायकों के सवाल और सरकार के मंत्रियों के जवाब का ब्योरा सेव रहेगा। ई-विधान का ट्रायल यूपी विधानसभा के पहले सत्र में ही किया जाएगा। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी।