ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। इस दौरान 11 किलो का केक काटा गया। साथ ही करीब 250 लोगों को पार्टी दी गई।