Loni MLA demands neha arrest: पहलगाम हमले पर नेहा सिंह राठौर के सवालिया पोस्ट पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भड़के। उन्होंने नेहा पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों में बहस जारी।

Neha Singh Rathore controversy: जब पूरा देश पहलगाम हमले को लेकर गम और गुस्से में डूबा है, तब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है। मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए ऐसा कुछ लिख दिया कि गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर भड़क उठे। उन्होंने न केवल नेहा के बयान की निंदा की, बल्कि यूपी डीजीपी को टैग कर उनकी गिरफ्तारी तक की मांग कर दी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से तूल पकड़ रहा है।

नेहा सिंह राठौर के पोस्ट से मचा बवाल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,"इस तरह का हमला किसने करवाया होगा? किसे फायदा होगा? सोचिए-सोचिए! कॉमन सेंस लगाकर बताइये!" नेहा के इस पोस्ट को लेकर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि नेहा के ट्वीट और वीडियो भारत के खिलाफ सुनियोजित प्रोपेगंडा हैं और पाकिस्तान के लिए सहानुभूति पैदा करने की कोशिश है।

Scroll to load tweet…

लोनी विधायक का फूटा गुस्सा

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि,"नेहा राठौर जैसे लोग आईएसआई एजेंट्स और कट्टरपंथी देशों से फंडिंग लेकर देश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान की निंदा कर रहा है, ऐसे समय में इस तरह के बयान देश में जनाक्रोश भड़का सकते हैं, जो किसी बड़े विस्फोटक हालात को जन्म दे सकते हैं।

Scroll to load tweet…

देशद्रोह का आरोप, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

लोनी विधायक ने आगे लिखा कि नेहा का यह रवैया "राष्ट्रविरोधी गतिविधियों" के तहत आता है और यह अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि, "दूसरे किसी देश में होता तो अब तक ऐसे बयान देने वाले को गिरफ्तार कर फांसी दी जा चुकी होती।" उन्होंने तत्काल नेहा सिंह राठौर को देशद्रोह कानून के तहत गिरफ्तार करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर घमासान

नेहा सिंह राठौर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं। एक ओर लोग नेहा की आलोचना कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल नेहा ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: UP News: आगरा के होटलों में पाकिस्तानी पर्यटकों की नो एंट्री