)
Prayagraj में खतरनाक मोड़ पर पहुंचा गंगा-यमुना का जलस्तर, कई घरों में घुसा पानी #shorts
प्रयागराज में गंगा के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आलम यह है कि दोनों नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी हैं। ऐसे में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दोनों नदियों के तट पर बसे मुहल्लों और गांवों में लोग दहशत में आ गए हैं। इन इलाकों से पलायन करने लगे हैं। उनके घरों में पानी घुस गया है। काफी संख्या में लोगों को बाढ़ राहत शिविर में प्रशासन ने आवासित कराया है।