पंजाब में हो हुए मूसेवाला की हत्याकांड में पुलिस कार्यवाही अभी भी जारी है। जहां कुछ दिन पहले वहां हुए एनकाउंटर में आरोपियों को मार दिया गया था। हत्याकांड के बाद से ही राजस्थान के इसके तार जुड़ते रहे है। अब एक और आरोपी को यहां से अरेस्ट किया गया है...
पंजाब के मलेरकोटला में आप नेता मोहम्मद अकबर की गोली मारी गई। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब अकबर जिम में थे। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पंजाब पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं और 4 युवकों पकड़ा है। पुलिस जैसे ही अंदर पहंची तो होटल के डबल बेड पर महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालात में थे।
आईएमए पंजाब ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वीसी राज बहादुर को गंदे बिस्तर पर लिटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की निंदा की है। राज बहादुर ने घटना से आहत होकर इस्तीफा दे दिया है।
पंजाब के गुरदासपुर में पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते ने 13 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। वह बच्चे की जान लेने पर उतारू था। मौके पर मौजूद पिता ने किसी तरह बच्चे की जान बचाई।
हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जौड़ामाजरा शुक्रवार को फरीदकोट के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख भड़क उठे और वाइस चांसलर को फटे हुए गद्दे में लिटााया। विपक्ष मंत्री के इस काम को गलत बता रहा है।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जितने भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जो कमी है, उसे एक साल के समय में ही दूर कर दिया जाएगा। सरकार जल्दी ही और भी वैकेंसी निकालेगी और एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
पंजाब के फरीदकोट में नगर में गिरी कार से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। सभी लोग एक महीने से अधिक समय से लापता थे। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा कि सीएम रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी है।
पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों के बीच बुधवार को अमृतसर में मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दो हत्यारों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। गांव में अभी भी दहशत का माहौल है