पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में छात्रों के स्कूल ड्राप को रोकने के लिए शटल बस सुविधा की शुरुआत की जाएगी।
पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां दशहरा ग्राउंड पर लगे मेले में 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला गिर गया। जिसमें महिलाएं और बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल हो गए।
पंजाब के मोहाली में 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला गिर गया। झूले में लगभग 50 लोग बैठ थे जिसमें बच्चे भी शामिल थे। झूले में बैठे लोगों को पता भी नहीं होगा कि उनके साथ इतना भयानक हादसा होने वाला है।
पंजाब के तरनतारन जिले में एक चर्च पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना ठकरपुर गांव की है। अज्ञात उपद्रवियों के द्वारा पादरी की कार को भी आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
इस वीडियो में सीएम भगवंत का ऐसा रूप देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की है। दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर ने बीते सोमवार को खेड़ां वतन पंजाब दियां- 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस को लेकर विदेश में बैठे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड माने जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) 5 जनवरी, 2022 को पंजाब के दौरे पर थे। यह मामला पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले का है। तब उनके काफिले को रोक लिया गया था। इसे एक गंभीर मामला माना गया था।
फिरोजपुर में हुई सुरक्षा चूक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को पहली बार पंजाब पहुंचे। उन्होंने मोहाली में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने मुल्लापुर इलाके में आसपास के दो किलोमीटर एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
India-Pakistan border: सीमापार से आतंकी गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। पाकिस्तान लगातार अपने देश को अस्थिर करने के लिए अलगाववादियों को कभी भड़काता है तो कभी प्रशिक्षित आतंकियों को भेजकर दहशतगर्दी फैला रहा।
राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आप सरकार पर दिल्ली में जांच एजेंसियों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वारिंग ने कहा कि दिल्ली में वे उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को पीड़ित होने का रोना रोते रहे हैं।