उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा के तट पर शराब पीते कावड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात की है।
झारखंड के पीएमसीएच हॉस्पिटल में स्टाफ और मैनेजमेंट की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। साफ-सफाई का सही इंतजाम न होने से हॉस्पिटल में चूहे उत्पात मचा रहे हैं। वे मरीजों को कुतर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के जम्मू- श्रीनगर नेशनल हाइवे 44 के बाद भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति मलबे में दब गया। सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के खोजी कुत्ते अजैक्सी की मदद से इसे बचाया जा सका। युवक प्रदीप कुमार पास के लुढ़वाल गांव के रहना वाला है। युवक घटना के बाद से सदमे में है। वह कुछ भी बोलने की स्थिती में नहीं है।
एक कहावत है कि दाने-दाने पे लिखा होता है खाने वाले का नाम! लेकिन यहां नाम से आशय किसी धर्म से नहीं है। क्योंकि अन्न का कोई धर्म-समाज नहीं होता। उस पर सभी का बराबर हक होता है। लेकिन यहां एक शख्स ने सिर्फ इसलिए अपना ऑर्डर कैंसल कर दिया, क्योंकि डिलीवरी बॉय हिंदू नहीं था। हालांकि Zomato ने भी उसे करारा जवाब दिया।
झारखंड में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांस्टेबल रोज अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है। यह मामला जनसुनवाई में सामने आया है।
बुधवार को यहां एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतका का बेटा एक गैंगस्टर है। उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल वो जेल में बंद है। 4 हमलावर कार में बैठकर आए थे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 10th की स्टूडेंट के संग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह कलंक किसी और पे नहीं, लड़की के पिता पर लगा है। पीड़िता एक डायरी लिख रही थी, जिसमें पिता की हरकतों का जिक्र किया गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा है।
लगता है कि ड्यूटी से ज्यादा कुछ नौजवान पुलिसवालों को TIK TOK का चस्का लग गया है। यह कोई मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिसवालों के TIK TOK वीडियो आते रहे हैं। यह मामला यूपी के एटा का है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की साध्वी वेशभूषा में एंट्री पर विवाद खड़ा हो गया है। उमा भारत मंदिर में सलवार-कुर्ता पहनकर गई थीं, जबकि यहां महिलाओं के लिए ड्रेस कोड साड़ी है। मंदिर के पुजारी ने इस पर आपत्ति जताई है।