कैंसर पेशेंट को रातभर चूहे काटते रहे, पैरों से बहता रहा खून, स्टाफ सोता रहा
झारखंड के पीएमसीएच हॉस्पिटल में स्टाफ और मैनेजमेंट की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। साफ-सफाई का सही इंतजाम न होने से हॉस्पिटल में चूहे उत्पात मचा रहे हैं। वे मरीजों को कुतर रहे हैं।
| Published : Aug 01 2019, 10:43 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
12
)
धनबाद. झारखंड के पीएमसीएच हॉस्पिटल में स्टाफ और मैनेजमेंट की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां आईसीयू में भर्ती एक मरीज को रातभर चूहे कुतरते रहे। मरीज के पैरों और अन्य जगहों से खून बहता रहा, लेकिन स्टाफ और नर्सें सोती रहीं। किसी को कुछ पता भी नहीं चला। यह घटना झरिया निवासी 78 वर्षीय शमीम मल्लिक के साथ हुई। वे कैंसर पीड़ित हैं। घटना सोमवार की है। इसका पता तब चला, जब परिजन मरीज के कपड़े बदले पहुंचे। उन्हें कपड़ों पर कई जगह खून देखा, तो घबरा गए। बाद में देखा तो शरीर पर कई जगह चूहों के कुतरने के निशान थे।
22
घटना से आक्रोशित परिजनों ने मैनेजमेंट से शिकायत की। इसके बाद मरीज को टेटवेक(टिटनेस) का इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में भी चूहे घूमते रहते हैं, लेकिन मैनेजमेंट कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। परिजनों ने आईसीयू में घूम रहे चूहों का एक वीडियो भी बना लिया। इसमें एक अन्य मरीज के थैले में चूहा घुसकर बैठा था। जब थैला झाड़ा गया, तो चूहा कूदकर बेड में घुस गया।