एक दुखद मामला पंजाब में सामने आया है। जहां कुछ आवारा खतरनाक कुत्तों ने एक मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को नागरिकता कानून पर हिंसा में मारे गए ऑटो चालक वकील अहमद के घर पहुंचे और पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, यूपी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले महीने हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए सभी लोगों की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई।
मामला गोपालगंज जिले का है। जहां आठवीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ एक बदमाश युवक ने सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रेप की घटना को अंजाम दिया।
बिहार में शराबबंदी है। यहां शराब बेचना, पीना, रखना तक कानूनन अपराध है। लेकिन जिस पुलिस पर शराबबंदी कानून को लागू कराने का जिम्मा है, वहीं इस कानून का माखौल उड़ाते फिर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले का है।
बच्चों की मौत के मामले में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल ने तो कोटा के जे.के.लोन अस्पताल को भी पीछे छोड़ दिया है। जहा एक महीने में 162 बच्चों की मौत हो गई।
दीपिका इस बार अपना कैफे 'शीरोज' में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होनी है। इसमे वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं।
इंदौर. पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है। जिसमें दोनों अंतिम सांस तक एक-दूसरे के साथ देने का वादा करते हैं। ऐसी ही एक दुखद कहानी है पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल के बेटी-दामाद यानि पलक और पलकेश की। जो एक एक साथ स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़े, आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गए। जहां दोनों में प्यार हो गया और दो साल पहले परिवार की सहमति से शादी कर ली। सात फेरे लेकर दोनों से साथ जीने-मरने की खसमें खाईं थी। लेकिन यह कैसा संयोग की दोनों एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। दोनों की मौत 31 दिसंबर को पातालपानी लिफ्ट हादसे में हुई थी। वह अंतिम सांस तक एक-दूसरे का हाथ थामे रहे। पति-पत्नी की मौत के बाद अग्रवाल परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोस्त से लेकर रिश्तेदार तक उनको नहीं भूल पा रहे हैं। विधाता का खेल तो देखो शादी के दो साल बाद ही इस खूबसूरत कपल की दर्दनाक मौत हो गई।
वारसी ने बताया कि आईएमसी गीले कचरे के प्रसंस्करण से कम्पोस्ट खाद और बायो सीएनजी ईंधन बना रहा है। इसके अलावा, नये निर्माण किये जाने और पुराने निर्माण ढहाये जाने के दौरान निकलने वाले मलबे से ईंटें, इंटरलॉकिंग टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री बनायी जा रही है।
कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पति ने एसपी क्राइम से 16 दिसंबर को शिकायत की थी। इसमें चार नामजद समेत 35 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कल पीड़िता अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उसने अपने बयान छह लोगों के नाम दर्ज कराए हैं।
पटना में रेलवे ट्रैक के पास 20 वर्षीय युवक का शव मिला था। बाद में युवक की पहचान दीनानाथ के रूप में हुई थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने इसका खुलासा किया है। मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।