इंदौर (मध्य प्रदेश). महू के पातालपानी लिफ्ट हादसे में मारे गए पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल की मौत को आज एक वीक हो गया है। लेकिन उनके चाहने वाली उनको भूल नहीं पा रहे हैं। उनके स्टाफ और इंजिनीयरों का कहना है कि पुनीत सर बेहद शौकीन मिजाज के थे। उनको स्पोर्ट्स बहुत पसंद था। इसके लिए वह अक्सर विदेश टूर पर जाते थे। इसके अलावा सर को पार्टी करने के शौकीन थे। वह अपनी फैमिली और दोस्तों-स्टाफ के साथ पार्टी किया करते थे। वह इतने बड़े उद्योगपति थे उनकी जान को भी खतरा रहता था। इसलिए वो अस्कर बुलेट प्रूफ जैकेट पहना करते थे।