माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को लेकर पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सवालों का जवाब किसी के भी पास में नहीं है। घटना के इतने दिन बाद भी पूछताछ में कोई अहम बात सामने नहीं आ रही।
पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
यूपी के बरेली में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बीवियों से परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशूहर है। खासियत है कि मंदिर में हर महीने करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। अब फिर एक भक्त ने भगवान के लिए सोने-चांदी और डायमंड से बनी हुई ड्रेस चढ़ाई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा देर रात सामने आया। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे इला के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
राजस्थान में महिाएं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब अजमेर जिल से शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां दरिंदों ने एक लड़की का अपहरण करके उसका रेप किया। फिर मारकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी।
राजस्थान से दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है है। जहां अहमदाबाद से चूरू जा रही एक वीडियो कोच बस बिल्डिंग में जा घुसी। जिसके बाद धमाका हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभी बनी हुई है।
पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा जिले के एक स्मार्ट स्कूल से एक ऐसे टीचर को गिरप्तार किया है, जो शिक्षक के नाम पर कलंक है। वह छठी क्लास की बच्चियों को क्लास रूम में एलईडी पर अश्लील फिल्में दिखाकर छेड़छाड़ करता था।
जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। ट्रेनिंग के बाद सेना के अफसरों ने उनके कंधों पर आर्मी के स्टार लगाए।
फिल्म सिटी मुंबई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस शूटआउट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।