भुवनेश्वर (ओडिशा) । 'मन की बात' के 100 एपिसोड का जश्न मनाने और स्वागत करने के लिए ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर रेत में ऐसी आकृति उकेरी गई है। जिनकी तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी। पद्म श्री अवार्डी सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने यह आकृति बनाई है।
राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर, सीकर में बाबा खाटूश्याम, सांवलिया सेठ मंदिर और चूरू में बाबा सालासर जैसे विश्व प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानते होंगे। लेकिन प्रदेश में प्रसिद्ध जोधपुर के बुलेट बाबा मंदिर के बारे में शायद ही जानते होंगे।
यूपी के जिले मुरादाबाद में फैशन डिजाइनर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों का कहना है कि वह होली पर मुंबई से घर आई थी, उसके बाद वापस नहीं गई क्योंकि उसकी नौकरी छूट गई थी। इस बात से वह काफी परेशान चल रही थी।
उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर से पुलिस ने 1.70 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अकाउंटेंट देहरादून में नेहरू कॉलोनी में रहता है। पूछताछ करने पर अकाउंटेंट इतने पैसों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता सका।
मध्य प्रदेश के इंदौर में खुदकुशी का एक अजीब मामला सामने आया है। शहर के एरोड्रम इलाके में एक शख्स ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से रोक दिया। इतनी सी बात पत्नी को अखर गई। वह इतनी गुस्सा हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया।
राजस्थान के भीलवाड़ा से एक बच्चे के जन्म को लेकर अनोखा मामला आया है। जहां महिला ने बंदर की तरह एक बच्चे को जन्म दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है।
राजस्थान में अभी तक 8 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए जिसके चलते मार्च महीने से बारिश थमी नहीं है। अभी भी 2 दिनों से बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मई महीने में भी रैनफॉल की संभावना जाहिर की है। जानिए अपने जिलों के ताजा हाल।
त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पत्नी के दो टुकड़े कर डाले। खयूम मिया के रूप में पहचाने गए किलर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध कबूल कर लिया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां बहन की शादी से एक दिन पहले उसके छोटे भाई की मौत हो गई। दुखद बात है कि भाई की भी एक सप्ताह पहले शादी हुई थी।
दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले से सामने आई है। जहां शादी के दौरान दूल्हों की बारात से पहले दो घोड़ियां जिंदा जल गईं। वहीं दो घोड़ियों की देखरेख करने वाले भी जिंदा जल गए।