महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक दो मंजिला बिल्डिंग के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। मलबे में अभी भी कितने लोग दबे हो सकते हैं, इसकी सही संख्या का पता नहीं चला है। इमारत लगभग 10 साल पुरानी थी।
किश्तवाड़ के अछूते पर्यटन स्थलों को सामने लाने के उद्देश्य से अब तक का पहले दो दिवसीय सिंथन महोत्सव(Sinthan festival) का रविवार को समापन हुआ। रविवार को 15,000 से अधिक पर्यटक उत्साहजनक रूप से इसमें शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 50 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। महंत शास्त्री के समक्ष 95 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया। इन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। शादी की रस्मों के दौरान ही तेज बारिश होने लगी। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन ने छाता लेकर 7 फेरे लिए। इस दौरान आस-पास मौजूद लोग हंसी-ठिठोली भी करते रहे।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में रविवार शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। इनपर 38 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए एक नक्सली की पहचान बिट्लू मदावी के रूप में हुई है। वह पेरिमिली दलम का कमांडर था।
यूपी के कुख्यात बदमाशों ने लूट के निमंत्रण पर गोपालगंज में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने शॉप मालिक को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपियों को यूपी बार्डर से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
जेडीयू से नाता तोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता ने नीतीश सरकार का समर्थन किया है। नीतीश सरकार की नीतियों के पक्ष में अपना संबोधन भी उन्होंने उसी मंच से दिया। जिस मंच से उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश सरकार को कोस रहे थे।
राजस्थान के बूंदी शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तालाब में पत्नी को डूबते हुए देखकर उसे बचाने के लिए कूदा पति। पत्नी तो बाहर निकल गई लेकिन डूब गया पति। दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान।
बिहार की राजधानी पटना में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसको देखते हुए पटना के जिलाधिकारी की तरफ से बच्चों के स्कूलों में पढ़ाई के समय में फिर बदलाव किया गया है। बीते दिनों पटना का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।
मध्य प्रदेश में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने के चलते पिछले 2 दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि बारिश होने के चलते गर्मी से राहत मिल रही है। जानें जिलों के ताजा हाल।