मध्य प्रदेश के दतिया से बुधवार को हादसा सामने आया। यहां मिनी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
जयपुर शहर से ईद के एक दिन पहले दिल दहला देने वाले हादसे की खबर है। जहां नेशनल हाइवे पर तीन ट्रक आपस में टकरा गए। देखते ही देखते ट्रक आग के गोला बन गए, जिसमें 11 लोग और 8 भैंसे जिंदा जलकर राख हो गए।
मीरा रोड की एक सोसायटी में नोटिस के बावजूद ईद के लिए बलि का बकरा लाने पर विवाद हो गया। सोसायटी के दूसरे लोग इसे लेकर भड़क उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। यह घटना जेपी इन्फ्रा सोसायटी में हुई।
मध्य प्रदेश के दतिया में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बेकाबू ट्रक उफनती नदी में जा गिरा, जिसकी चलते ट्रक में सवार 12 लोगों की मौत हो गई, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
दिल्ली के करोलबाग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मैकेनिक अवतार नजर आया। उन्होंने यहां पहुंचकर व्यापारियों और वर्कर्स से मुलाकात की। इसके बाद वह खुद बाइक ठीक करते नजर आए।
हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वालीं 106 साल की रामबाई दुनिया की सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं। भारत की 'बुजुर्ग उड़न परी' रामबाई ने 2 साल पहले एथलेटिक्स में कदम रखा था। 26 जून इन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हरियाणा की 106 साल की रामबाई से मिलिए! पिछले साल उन्होंने 85 साल की ऊपर की कैटेगरी में 100 मीटर फर्राटा दौड़(world record for a 100m sprint) में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब 26 जून एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बिहार के भोजपुर जिले में एक 'अजब-प्रेम की गजब' कहानी सामने आई है। यहां एक पति सौतन के रूप में किन्नर को ब्याह कर घर ले आया। यह सदमा उसकी पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ। लड़ाई-झगड़े के बाद पत्नी ने मंगलवार(27 जून) को गुस्से में जहर खा लिया।
बिहार के जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार(bihar lesbian love story) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सहेली के संग रहने के लिए अपने पति को छोड़कर भाग निकली। दोनों लड़कियों को धनबाद से पकड़ा गया।
मानसून देश के सभी हिस्सों में फैल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।