उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग के छापे में बड़ा कैश और सोना हाथ लगा है। आयकर विभाग ने ज्वैलर्स और बुलियन कारोबारी के यहां छापा मारा था। कपड़ों की गांठों में ठूंसकर रखे 6 करोड़ मिले, इससे पहले कार के सीट कवर के नीचे से 12 किलो सोना मिला था।
राम नगरी अयोध्या में सरयू नदी में युवती के द्वारा बनाई गई एक अश्लील वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। यह रील सरयू नदी में बनाई गई। जिसके बाद लोगों के द्वारा पुलिस से एक्शन की मांग हो रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ 27 जून को कौशांबी जिले में हुई मुठभेड़ में वांटेड अपराधी को शूट कर दिया गया। बदमाश की पहचान गुफरान के रूप में हुई है, जो हत्या और डकैती के कई मामलों में वांटेड था।
मुंबई की जजर्र इमारतों पर बारिश में खतरा बढ़ गया है। घाटकोपर ईस्ट में विले पार्ले स्थित इमारत का एक हिस्सा गिरने की घटना लोग भूल नहीं पा रहे हैं। राजावाड़ी कॉलोनी की धंसकी इमारत में कुछ निवासी फंसे गए थे, उन्हें रेस्क्यू किया गया।
आजकल में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों के साथ-साथ दक्षिणपूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यह चौंकाने वाला वीडियो मुंबई का है। 7 मासूम बच्चों के साथ स्कूटर पर निकले इस शख्स ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उसके खिलाफ इतना कड़ी एक्शन लेगी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून करीब पूरे देश में फैल चुका है। इसके साथ ही हादसों का सिलसिला भी चल पड़ा है। यह शॉकिंग कहानी ठाणे निवासी मार्केटिंग प्रोफेशनल गिरीश सुवर्णा की है, जिनकी कार 25 जून को मुंबई में अंधेरी सबवे के पास फंस गई थी। जैसे-तैसे उनकी जान बची।
शेर-ए-पंजाब के नाम से इतिहास में प्रसिद्ध रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के महान महाराजा थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी के पूर्व में उत्तर पश्चिम भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था। 27 जून को उनकी पुण्यतिथि है।
बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने '50% कमीशन सरकार' के नाम से अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने पोस्टर भी जारी किया है, जिस पर लिखा है कि 50% लाओ, फोन पे काम कराओ।
राजस्थान में क्राइम रोकने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश पुलिस की 8 हजार कर्मचारियों ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 11 हजार से ज्यादा बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। इसके लिए राजस्थान पुलिस ने एक ही दिन में अलग अलग जिलों में की रेड।