मुंबई. देश में बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी कोई बच्चा घर में शोषण का शिकार होता है तो कभी स्कूल में। ऐसे ही एक लड़के करीब साढ़े 5 साल बाद भयानक आपबीती सुनाई है। मुंबई के इस लड़के ने बताया कि कैसे उसका क्लास टीचर उसे उसका यौन शोषण करता था और स्टाफ रूम में चाबी देने के बहाने बुलाकर संबंध बनाने की कोशिश करता था। पीड़ित लड़का कई सालों तक इस वहशीपने को झेलता रहा और आखिरकर अब उसने अपना दु:ख सोशल मीडिया के सहारे साझा किया है।