MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Maharastra

महाराष्ट्र समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

58 साल के एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री, जानें अब तक कौन-कौन रहा सीएम
58 साल के एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री, जानें अब तक कौन-कौन रहा सीएम

शिवसेना के बागी विधायक और उद्धव सरकार को सत्ता से हटाने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें कि 1960 से अब तक महाराष्ट्र में 19 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे ने 20वें सीएम के तौर पर शपथ ली है। 

 Maharashtra: बीजेपी से 29 और शिंदे गुट से ये 13 विधायक बन सकते हैं मंत्री, सामने आई संभावित सूची
Maharashtra: बीजेपी से 29 और शिंदे गुट से ये 13 विधायक बन सकते हैं मंत्री, सामने आई संभावित सूची

उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही बीजेपी और शिंदे गुट के बीच सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी बीच खबर है कि बीजेपी से 29, जबकि शिंदे गुट से 13 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

Maharashtra: एकनाथ शिंदे CM-फडणवीस बने डिप्टी CM, मोदी ने दोनों को बधाई देकर कही बड़ी बात
LIVE BLOG
Maharashtra: एकनाथ शिंदे CM-फडणवीस बने डिप्टी CM, मोदी ने दोनों को बधाई देकर कही बड़ी बात

मुंबई. महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट(Maharashtra political crisis) का जून खत्म होते होते समाधान हो चुका है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। एक नाटकीय घटनाक्रम में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस कर शिंदे को सीएम बनाने के लिए समर्थन का ऐलान किया है तो शपथ ग्रहण के थोड़े ही देर पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान कर दिया। अमित शाह की ट्वीट के बाद एकनाथ शिंदे ने सीएम तो फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है। शाम साढ़े सात बजे शपथ संपन्न हुआ। हालांकि, शिंदे के साथ कोई मंत्री ने शपथ नहीं लिया है। मंत्रिपरिषद में किसको-किसको शामिल किया जाएगा इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। 

इसके पहले राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया। लिहाजा विधानसभा के विशेष सत्र को स्थगित कर दिया गया। इसी के साथ फ्लोर टेस्ट भी कैंसिल हो गया। बता दें कि 11 बजे से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना था। इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्लोर टेस्ट कराने को हरी झंडी मिलने के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे खुद गाड़ी चलाकर राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को अपना इस्तीफ सौंप दिया। शिवसेना फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी। लेकिन कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने 21 जून को उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। वे मुंबई से सूरत के लिए निकले और फिर पार्टी के विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे। वे NCP और कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ थे। साथ ही बागी विधायक सरकार में उन्हें तवज्जो नहीं मिलने से भी आक्रोशित थे। पढ़िए नया अपडेट...

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में कमल खिलने का रास्ता साफ, 1 जुलाई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में कमल खिलने का रास्ता साफ, 1 जुलाई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  के इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) 1 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट कराने और न कराने को लेकर शिवसेना और शिंदे गुट की तरफ से रखी गईं ये 10 बड़ी दलीलें
महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट कराने और न कराने को लेकर शिवसेना और शिंदे गुट की तरफ से रखी गईं ये 10 बड़ी दलीलें

महाराष्ट्र में राज्यपाल द्वारा फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर दिए गए आदेश के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। करीब 3 घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उद्धव सरकार को 30 जून को फ्लोर टेस्ट कराना होगा। इस दौरान दोनों पक्ष के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। 

15 सेकंड में 3 टिकट निकालते हैं ये रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, स्पीड देख लोगों ने कहा- तेज रफ्तार मुंबई का चेहरा
15 सेकंड में 3 टिकट निकालते हैं ये रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, स्पीड देख लोगों ने कहा- तेज रफ्तार मुंबई का चेहरा

मुंबई के एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी एटीवीएम से 15 सेकंड में 3 टिकट निकालते हैं। उन्हें टिकट बेचने पर तीन फीसदी कमिशन मिलता है। उनकी रफ्तार देख लोग कह रहे हैं कि वे तेज रफ्तार मुंबई का चेहरा हैं। 

Maharashtra Political Crisis:फ्लोर टेस्ट में पास नहीं हो पाए उद्धव ठाकरे तो क्या होगा? बन रहे ये 3 समीकरण
Maharashtra Political Crisis:फ्लोर टेस्ट में पास नहीं हो पाए उद्धव ठाकरे तो क्या होगा? बन रहे ये 3 समीकरण

महाराष्ट्र में पिछले 9 दिनों से चल रहा सियासी संकट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। वहीं, शिवसेना इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है, जहां सुनवाई चल रही है। महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट को लेकर कई तरह के समीकरण बन रहे हैं। आइए जानते हैं। 

Maharashtra politics: फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, कहा- नहीं चाहता शिवसैनिकों का खून बहे
Maharashtra politics: फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, कहा- नहीं चाहता शिवसैनिकों का खून बहे

फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विधान परिषद के सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर तो उस्मानाबाद बना धाराशिव, जानें अब तक किन-किन शहरों के नाम बदले जा चुके
औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर तो उस्मानाबाद बना धाराशिव, जानें अब तक किन-किन शहरों के नाम बदले जा चुके

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच उद्धव सरकार ने हिंदुत्व कार्ड खेल दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है। 

महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच जानिए देश में पहली बार किस राज्य में बहुमत न होने से गिर गई थी सरकार
महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच जानिए देश में पहली बार किस राज्य में बहुमत न होने से गिर गई थी सरकार

साल 1967 के बाद देश की राजनीति कुछ ठीक नहीं चल रही थी। कांग्रेस में उथल-पुथल मची थी। केंद्र की राजनीति में जो कुछ भी दिखाई दे रहा था, उससे साफ पता चलने लगा था कि इंदिरा गांधी सिंडिकेट के तौर तरीकों से नाखुश थीं। कहा जाता है कि उस वक्त गुजरात में जो भी मुख्यमंत्री बनता, मोरारजी देसाई का करीबी होता था।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 227
  • 228
  • 229
  • 230
  • 231
  • 232
  • 233
  • 234
  • 235
  • ...
  • 477
  • 478
  • 479
  • next >
Top Stories