महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को शपथ लिए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया। बीजेपी और शिवसेना के बागियों के गठबंधन से बनी सरकार में अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है।
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जल्द ही महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा। कोर्ट 11 जुलाई को फैसला सुनाएगी।
उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाने और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद शिवसेना ठाकरे गुट अब चुनाव में जाना चाहता है। उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को चुनौती दी है।
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों के एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। उद्धव के इस्तीफा के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब मंत्रिपरिषद का गठन किया जाना है।
नासिक के पास येवला में मंगलवा को अफगानी मूल के ख्वाजा सैयद चिश्ती उर्फ जरीफ बाबा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूफी जरीफ बाबा की हत्या में उनके ड्राइवर के अलावा अटेंडेंट भी शामिल था। फिलहाल बाकी लोगों की तलाश जारी है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 पार्षद हैं। इनमें से 66 ने एकनाथ शिंदे का कैंप ज्वाइन कर लिया है। पार्टी के 18 में से 12 सांसदों के जल्द ही शिंदे गुट में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को हुई केमिस्ट उमेश प्रहलाद राव कोल्हे की हत्या की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके पीछे ISIS से इंस्पायर्ड गैंग का हाथ माना जा रहा है।
नेशनल हेल्थ मिशन महाराष्ट्र में मेडिकल ऑफिसर, मेल नर्स, फीमेल नर्स समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में किसी भी तरह की गलती होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
मुंबई (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पानी इतना तेज बरस रहा है कि कई इलाकों में बाढ़ आने से लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव आफत बन गई है। सड़कों पर जगह जगह जल भराव देखने को मिल रहा है। रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं।
महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार शाम मुस्लिम धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या की गई है। इस घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया। ये अफगानिस्तान के रहने वाले थे, इनका नाम सूफी ख्वाजा सैयद जरीब चिश्ती की हत्या की है।