MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश बन रही खतरा: सड़कों पर डूबने लगे लोग, बाढ़ से खाली हो रहे घर..तबाही की तस्वीरे

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश बन रही खतरा: सड़कों पर डूबने लगे लोग, बाढ़ से खाली हो रहे घर..तबाही की तस्वीरे

मुंबई (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पानी इतना तेज बरस रहा है कि कई इलाकों में बाढ़ आने से लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव आफत बन गई है। सड़कों पर जगह जगह जल भराव देखने को मिल रहा है। रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं।

Arvind Raghuwanshi | Updated : Jul 06 2022, 01:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

महाराष्ट्र के मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। इतना ही नहीं कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने निचले इलाके में बनी बस्तियों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं मुंबई के दहिसर में तेज बारिश की वजह से चेकनाका के पास की सड़क पानी में डूब गई तो वहीं नवी मुंबई (Mumbai) से लेकर कल्याण और नालासोपारा (Nalasopara) में लोगों के लिए यह पानी मुसीबत बनता जा रहा है।

26
Asianet Image

इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं क मुंबई में शुरूआती मानसून कहर बरपाने लगा है। बीच सड़क पर इस कदर पानी भर गया है, जैसे  कोई नदी हो। इसी में एक ट्रक फंस गया। मदद के लिए बीएमसी और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची।

36
Asianet Image
बारिश से मचने वाली तबाही की यह तस्वीर मुंबई कुर्ला से सामने आई है। जहां इस कदर बारिश हो रीह है कि कुर्ला और तिलक नगर के बीच बाढ़ वाली लोकल ट्रेन की पटरियों पर पानी भर गया। 
46
Asianet Image

 भारी मानसूनी बारिश के बीच यह तस्वीर मुंबई की है, जहां देखिए कैसे सडकों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़क पर ऑटो-रिक्शा को निकालने की कोशिश करते हुए चालक के साथ छात्र भी मरम्मत कर रहे हैं।

56
Asianet Image

वहीं कुछ लोगों ने इस मानसूनी बारिश में एन्जॉय भी किया। मुंबई के मरीन ड्राइव पर मॉनसून की बारिश के बाद लोग समुद्र के किनारे बैठे हैं। वह गिरते पानी का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस तरह से गिरते पानी में समुद्र किनारे बैठना खतरे से खाली नहीं है।
 

66
Asianet Image

 इस तरह से बादल बरस रहे हैं कि तबाही के मंजर दिखने लगे हैं। नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं तो सड़कें दरिया बन चुकी हैं। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अंडरपास से लेकर सब-वे तक बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटों की अवधि में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई. जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories