मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा संवाद में कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाने की बात कही। युवाओं ने आंचलिक बोलियों में गीत और कला प्रस्तुत किए।
भोपाल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा शक्ति मिशन लॉन्च हुआ और विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली का अनावरण किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बच्चों पर पुष्प वर्षा की और देशभक्ति गीतों पर युवा झूमे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में माँ नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण किया और नर्मदा परिक्रमा पथ के विकास के लिए मंत्रि-मंडलीय उप समिति के गठन की घोषणा की। घाटों का विकास, वृक्षारोपण, आवास और अन्न क्षेत्र निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।
प्रदेश में 13 जनवरी को अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। एक दिन की छुट्टी की वजह से आपको तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल जाएगा। आइए, आपको बताते हैं कैसे।