मध्य प्रदेश के रीवा से एक शर्मनाक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कथावाचक महंत पर नाबालिग लड़की ने रेप और दरिंदगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बाबा के चेले के तो गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन बाबा फरार है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने ऐसे अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। जिसके दो सिर और तीन हाथ हैं। जिसे देख डॉक्टरों का कहना है कि करोड़ों में ऐसा एक केस होता है। सांइस की भाषा में इसे चमत्कार और पोलीसेफली कंडीशन कहते हैं।
मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील की खराब गुणवत्ता सामाने आई है। खराब खाने की वजह से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैसे तो मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी हैं। लेकिन बीजेपी और सीएम शिवराज ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं। तभी तो आज छतरपुर में एक जनसभा के दौरान कई बड़े ऐलान किए।
मंदसौर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) स्थित पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) में संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा और वजनी घंटा लगाया गया है। निर्माणाधीन सहस्र शिवलिंग मंदिर के पास लगए इस घंटे का वजन 37 क्विंटल यानी 3700 किलोग्राम है। महाघंटा करीब 6 फीट लंबा है। इसका व्यास 66.50 इंच है। महाघंटा बजाने के लिए 200 किलो से ज्यादा का दोलन भी तैयार किया गया है। इस घंटे को स्थापित करने में 36 लाख रुपए का खर्चा आया। छह महीने तक 10 कारीगरों ने लगातार मेहनत कर इसे तैयार किया है। इस महाघंटे की हर तरफ चर्चा हो रही है। देखिए पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित इस घंटे की तस्वीरें..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के 5.21 लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेशम कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (Pradhan Mantri awas yojna) के तहत इन हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। यह आवास अति पिछड़ी आदिवासी जातियों के लिए बनाए गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने हितग्राहियों को संबोधित भी किया।
कश्मीरी पंडितों की मदद करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार आगे आई है। राज्य के गृहमंत्री ने कहा-जो कश्मीरी भाई-बहन यहां रह रहे हैं, अगर वह वापस कश्मीर जाना चाहते हैं तो हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में जब एक पुलिस इस्पेक्टर का तबादला हुआ तो लोगोॆ की आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि वह अपने कोतवाल साहब को यहां से नहीं देना चाहते थे। फिर भी लोगों ने उनको ऐसी विदाई दी की लोग देखते रह गे।
पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी तो उमा ने कई मुसीबतें झेली, लेकिन अपने हौसले को कभी कमजोर होने नहीं दिया। उमा दूसरे के खेतों पर मजदूरी करती और पढ़ाई भी। अब मजदूर की बेटी उमा फौजी बन गई है। देश की सीमा की रखवाली करेगी।
बीहड़ के मर्दों के बीच यह तस्वीर भिंड के चंबल से सामने आई है। जहां नीरज जोशी नाम की महिला अपने कंधे पर बंदूक रख जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी। पति की मौत बाद उसने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक उठा ली है।