MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP के इस मंदिर में लगा दुनिया का सबसे बड़ा घंटा: 6 माह बनने में लगे, बड़े-बड़े फेल एक मुस्लिम ने स्थापित किया

MP के इस मंदिर में लगा दुनिया का सबसे बड़ा घंटा: 6 माह बनने में लगे, बड़े-बड़े फेल एक मुस्लिम ने स्थापित किया

मंदसौर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) स्थित पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) में संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा और वजनी घंटा लगाया गया है। निर्माणाधीन सहस्र शिवलिंग मंदिर के पास लगए इस घंटे का वजन 37 क्विंटल यानी 3700  किलोग्राम है। महाघंटा करीब 6 फीट लंबा है। इसका व्यास 66.50 इंच है। महाघंटा बजाने के लिए 200 किलो से ज्यादा का दोलन भी तैयार किया गया है। इस घंटे को स्थापित करने में 36 लाख रुपए का खर्चा आया। छह महीने तक 10 कारीगरों ने लगातार मेहनत कर इसे तैयार किया है। इस महाघंटे की हर तरफ चर्चा हो रही है। देखिए पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित इस घंटे की तस्वीरें..

Asianet News Hindi | Published : Mar 29 2022, 12:01 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

साल 2017 की बात है श्रीकृष्ण कामधेनु के अध्यक्ष दिनेश नागर एक दिन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें बाहर घंटी नहीं दिखाई दी। जिसके बाद दिमाग में आइडिया आया कि क्यों ना इस मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा घंटा स्थापित किया जाए।

25
Asianet Image

इस संस्था के सदस्यों ने 21 क्विंटल घंटा स्थापित करने की योजना बनाई। हर रविवार जिले में यात्रा निकाली जाती। डेढ़ सौ यात्राओं के माध्यम से गांव-गांव तक जाकर तांबा-पीतल जमा किया गया। इसके बाद गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) की एक कंपनी को महाघंटा बनाने का ठेका दिया गया।

35
Asianet Image

महाघंटा बनने के बाद इसे गुजरात से एक स्पेशल ट्रॉली में रखकर मंदसौर लाया गया। यहां शहर की सड़कों पर लोगों इसे देख उत्साहित हो उठे। महा घंटे को इस तरह स्थापित किया गया कि इसे बच्चा भी बजा भी सकता है। लोहे के स्ट्रक्चर पर महाघंटे को लटकाया गया है।

45
Asianet Image

गुजरात से आने के बाद महाघंटा लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रखा था। हादसे की आशंका के चलते इसे लटकाया नहीं जा रहा था। कई इंजीनियर आए लेकिन वो महाघंटा लगाने की हिम्मत नहीं कर सके। जब बड़े-बड़े फेल हो गए तो एक मुस्लिम मिस्त्री ने इसे स्थापित किया।

55
Asianet Image

मंदसौर के डीएम गौतम सिंह ने बताया कि महाघंटा स्थापित करना बड़ी चुनौती थी। लेकिन एक मुस्लिम मिस्त्री नाहरू खान ने 15 दिन का समय लिया और महाघंटा सुरक्षित तरीके से स्थापित कर दिया। नाहरू खान ने इसके लिए कोई पैसा भी नहीं लिया। रविवार शाम महाघंटे का ट्रायल भी किया गया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories