मध्य प्रदेश: कार्यक्रम के बीच वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, कहा- भाड़ में जाए कांग्रेस

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनकी नाराजगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं भाड़ में जाए कांग्रेस।

| Updated : May 28 2023, 01:35 PM
Share this Video

खंडवा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी के साथ वह नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं पर गुस्सा नजर आए। खंडवा में उनके द्वारा यहां तक कह दिया गया कि जिसको बोलना है बोलने दीजिए, भाड़ में जाए कांग्रेस। 

दिग्विजय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खंडवा में बैठक कर रहा थे। विधानसभा स्तर पर नेताओं को अपनी समस्याएं बताने और सुझाव रखने का मौका दिया जा रहा था। इसी बीच वहां पर हंगामा शुरू हो गया। इसी पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले तो आप लोग शांत रहिए। आप लोगों में से जिसे बोलना है बोलिएगा, बाकि भाड़ में जाए कांग्रेस। 

Related Video