Shimla Sanjauli Masjid: 14 साल पुराना मामला फिर क्यों अचानक भड़का मस्जिद विवाद

शिमला में शुरू हुआ मस्जिद विवाद काफी पुराना है। हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि इस बीच जमकर बवाल कटा।

| Updated : Sep 11 2024, 04:23 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

संजौली का मस्जिद विवाद पूरा देश में छाया हुआ है। यहां हिंदू समाज में भारी आक्रोश का कारण मस्जिद में हुआ अवैध निर्माण है। इसी को लेकर बुधवार को हिंदू समुदाय की नाराजगी सामने आई। हजारों की संख्या में लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मस्जिद के करीब तक पहुंच गए। इस बीच लोगों को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन, लठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। वहीं इस बीच हुए पथराव के बाद पूरा इलाका जंग में तब्दील हो गया। 

आपको बता दें कि जिस मस्जिद को लेकर यह पूरा बवाल मचा हुआ है उस पर अवैध निर्माण तकरीबन 14 साल पुराना है। गौर करने वाली बात है कि यह मामला शिमला नगर निगम की अदालत में भी पेंडिंग है। हालांकि अभी इस मामले के चर्चाओं में आने का ताजा कारण मारपीट की घटना है। इसी के चलते यह मुद्दा उठाया गया है। 
 

Related Video