8 जून की शाम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी प्रतीक दोशी के साथ कर दी। बेंगलुरु के एक होटल में परिवार के सदस्य और खास दोस्तों की मौजूदगी में परकला और प्रतीक शादी के बंधन में बंध गए।
मोदी सरकार की ताकतवर मंत्रियों में शुमार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 जून को अपनी बेटी परकला वांगमयी की सादगीपूर्ण तरीके से बेंगलुरु स्थित घर से सामान्य तरीके से शादी कर दी। इस शादी में किसी भी VVIP गेस्ट या नेता को नहीं बुलाया गया था।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून हफ्तेभर की देरी से 8 जून को केरल पहुंच चुका है। वैसे आमतौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। केरल में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ गया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आईपी यूनिवर्सिटी ईस्ट दिल्ली कैंपस में पहुंचे तो वहां हंगामा देखा गया। सीएम केजरीवाल के मंच पर पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई। इस बीच उन्होंने सामने बैठे लोगों से हाथ जोड़कर विनती की।
ओडिशा ट्रेन हादसे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे के चंद सेकंड पहले का है।
ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट को गुजरे बेशक एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अपनों को खोने वाली फैमिली अभी भी परेशान हैं। जिन शवों को लेकर अब तक कोई क्लेम नहीं हुआ, उन्हें भुवेश्वर के एम्स में रखा गया है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल ब्राडकॉस्टर दूरदर्शन पर सबसे पहले और बेहतरीन अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गीतांजलि अय्यर का 7 जून को दिल्ली में निधन हो गया था।
अरब सागर पर बना इस मौसम का पहले चक्रवात को लेकर तटीय राज्यों की सरकारें हाईअलर्ट पर हैं। गंभीर चक्रवात बिपारजॉय आजकल में अति भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।
गुजरात के जाने-माने सिंग बिन्नी शर्मा ने अपनी 40 लाख रुपये की एसयूवी (Renault Koleos) को हिमाचल से अहमदाबाद तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब उनकी गाड़ी का कोई अता-पता नहीं है।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चेपडो थराली में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया। 16.50 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया।