एक सड़क हादसे में कांग्रेस के एक्स MLA राजेश लिलोठिया की पत्नी मधु की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 12 जून को हुआ था, जब एक तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू के चिक्काजाला में बाथरूम में एक संग नहाने गए यंग कपल की मौत सुर्खियों में है। कपल जल्द मैरिज करने जा रहा था। पुलिस का मानना है कि कपल की मौत 10 जून की रात को कार्बन मोनोऑक्साइड के धुएं से दम घुटने से हुई।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय(cyclone biparjoy or Biporjoy) का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके 14 तारीख की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड के गांव-गांव यानी प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाने की दिशा में सरकार ने सार्थक पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद में पंचायती राज व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी दी।
दिल्ली में दुल्हन को स्कूटी पर बैठकर रील बनाना भारी पड़ गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 6 हजार रुपए का चालान काटा है। इसी के साथ वीडियो जारी कर लोगों से ऐसी बेवकूफियां न करने की अपील की है।
देश के चर्चित कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार वाले बाबा यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब दिल्ली में दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। यह आयोजन 5 से 8 जुलाई तक होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल तमिलनाडु के एक चौंकाने वाले वीडियो ने सबको शॉक्ड कर दिया है। वीडियो में सेना का एक जवान गिड़गिड़ाते हुए दावा कर रहा है कि उसकी पत्नी को 120 से अधिक आदमियों ने अर्धनग्न करके बेरहमी से पीटा था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक बहुत गंभीर चक्रवात बिपरजॉय(cyclone biporjoy) अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। 15 जून की दोपहर के आसपास यह सौराष्ट्र-कच्छ तथा इससे सटे पाकिस्तान के तटों से गुजर सकता है।
दिल्ली में सेवाओं नियंत्रण से संबंधी अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से महारैली की गई। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
दिल्ली रामलीला मैदान में आप की महारौली (AAP Maha Rally) हुई। इस दौरान वहां कपिल सिब्बल भी पहुंचे। रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीएम सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानते हैं।