जानिए क्या है केंद्र का अध्यादेश? जिसके खिलाफ दिल्ली में हुई आप की महारैली, देखें Video

दिल्ली में सेवाओं नियंत्रण से संबंधी अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से महारैली की गई। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

| Published : Jun 11 2023, 03:15 PM IST
Share this Video

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में रविवार 11 जून को महारैली की गई। इस महारैली को लेकर कहा गया कि यह दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ है। आप नेता आतिशी ने बताया कि दिल्ली के लोग अपना वोट का अधिकार बचाने के लिए यहां पर इकट्ठा हुए हैं। दिल्ली में चुनी हुई सरकार की ताकत छीनना दिल्ली के जनता के मुंह पर तमाचा मारने के समान है। लोग वोट और देश के संविधान की ताकत बचाने के लिए आए हैं। 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी अध्यादेश में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना का प्रावधान किया गया है। जिसने सेवाओं से संबंधित मामलों पर कार्यकारी नियंत्रण को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। इस अध्यादेश से पहले 11 मई को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा महात्वपूर्ण फैसले में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर दिल्ली सरकार को कई मामलों में कार्यकारी नियंत्रण दिया थे। जिसमें अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन और सेवा से संबंधित मामले थे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र की ओर से तानाशाही कर दिल्ली सरकार से तबादला नियुक्ति का अधिकारी छीना गया है। 

Related Video