)
'रोहिंग्या को अपने घर ले जाए' क्यों केजरीवाल पर भड़क गए Manjinder Singh Sirsa
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों पर राजनीतिक तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा वह रोहिंग्याओं को अपने घर ले जाएं।
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। एक के बाद एक कई नेताओं के बयान भी सामने आए हैं। इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा के साथ नेहरू पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बांगलादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल रोहिंग्याओं को अपने घर लेकर जाए। बांग्लादेश और रोहिंग्या क्राइम करते हैं। अगर केजरीवाल उन्हें बसाना चाहते हैं तो हम उन्हें किसी भी कीमत पर बसने नहीं देंगे। हम ऐसी किसी भी गंदी राजनीति में नहीं शामिल होंगे जिसके तहत वोटों की खातिर दिल्ली की लोगों की जान से खिलवाड़ किया जाए।