MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

विधानसभा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री नहीं बता पाए राष्ट्रपति का नाम! विधायक ने कहा-ये दुर्भाग्य है
विधानसभा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री नहीं बता पाए राष्ट्रपति का नाम! विधायक ने कहा-ये दुर्भाग्य है


छत्तसीगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने प्रदेश के गृहमंत्री से एक शिलान्यास के निर्माण के लिए सवाल किया जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए।

कोरोना को लेकर कोहराम, गांव पहुंची पुलिस को महिलाओं ने लाठी लेकर खदेड़ा
कोरोना को लेकर कोहराम, गांव पहुंची पुलिस को महिलाओं ने लाठी लेकर खदेड़ा

जांजगीर के एक गांव से कोरोना संक्रमितों को लेने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने लाठियों से हमला कर दिया। इस गांव में 33 पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी। टीम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इससे महिलाएं भड़क उठीं और लाठी-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाया।

अपने 13 साल के बेटे के पोस्टमार्टम के इंतजार में रोती रही मां, पीछे सम्मान करा रहे थे कोरोना वॉरियर्स
अपने 13 साल के बेटे के पोस्टमार्टम के इंतजार में रोती रही मां, पीछे सम्मान करा रहे थे कोरोना वॉरियर्स

इस तस्वीर में बैठी एक मां है। जिसके 13 साल के बेटे की पेट दर्द के बाद संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। डॉक्टरों को कोरोना के मद्देनजर उसका पोस्टमार्टम करना था। लेकिन इसमें विलंब किया गया। क्योंकि उस वक्त संसदीय सचिव एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। इसके बाद वे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने जा रहे थे। फोटोग्राफर इस जश्न के माहौल का फोटो खींचते रहे और पीछे मां बैठकर रोती रही।

एक दिन मिलने के बहाने साथी टीचर के घर पहुंचा शख्स और फिर जो किया, वो शर्मनाक है
एक दिन मिलने के बहाने साथी टीचर के घर पहुंचा शख्स और फिर जो किया, वो शर्मनाक है

छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक स्कूल टीचर ने अपनी साथी टीचर के साथ रेप कर दिया। 35 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी एक दिन उसे अकेल पाकर घर आया। इसके बाद उसने जबर्दस्ती रेप किया। इसके बाद वो दुबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। आरोपी सालभर से टीचर को ब्लैकमेल कर रहा था।

छत्तीसगढ़ के CM  को जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने इस अंदाज में दी बधाई, तिलक लगाकर की ये कामना
छत्तीसगढ़ के CM को जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने इस अंदाज में दी बधाई, तिलक लगाकर की ये कामना


रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रविवार को पूरे प्रदेश में जन्मदिन मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के कहर की वजह से कोई सार्वजनिक समारोह नहीं हो रहा है। सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए सीएम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर सीएम की पत्नी ने बघेल को सुबह तिलक लगाकर बधाई दी और यशस्वी व दीर्घायु जीवन की कामना की।

20 हाथियों का दल बच्चे को दलदल में फंसा देखकर आगे बढ़ गया, लेकिन 'मां' रातभर उसे निकालने की कोशिश करती रही
20 हाथियों का दल बच्चे को दलदल में फंसा देखकर आगे बढ़ गया, लेकिन 'मां' रातभर उसे निकालने की कोशिश करती रही

गरियाबंद, छत्तीसगढ़. मां आखिर मां होती है! बच्चे की सबसे ज्यादा फिक्र अगर किसी को होती है, तो वो है मां। गरियाबंद के जंगल में एक हथिनी और उसके नवजात के बीच भावुक करने वाली घटना देखने को मिली। करीब 15 दिनों से 20 हाथियों का दल फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के गांव बोड़की फुलझार, खुड़सा, गनियारी आदि के जंगलों में डेरा जमाकर बैठा था। कुछ दिन पहले यह दल करपीदादर बनगंवा गांव की तरफ पहुंचा। गुरुवार रात करीब 2 बजे यहां एक खेत में हथिनी ने बच्चे का जन्म दिया। जब हथिनी बच्चे को लेकर दल के साथ आगे बढ़ने लगी, तभी बच्चा दलदल में फंस गया। बच्चे को दलदल से निकालने काफी देर तक दल वहीं मौजूद रहा। जब नाकाम रहा, तो आगे बढ़ गया, लेकिन हथिनी वहां से नहीं हटी। वो रातभर बच्चे को निकालने की कोशिश करती रही। शुक्रवार सुबह जब गांववालों ने यह दृश्य देखा, तो उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने गांववालों की मदद से बच्चे को दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद हथिनी उसे लेकर चली गई।
 

इस पानी को पीकर जान बची, तो समझिए कोई चमत्कार हो गया, जानिए अजब पानी की शॉकिंग कहानी
इस पानी को पीकर जान बची, तो समझिए कोई चमत्कार हो गया, जानिए अजब पानी की शॉकिंग कहानी

बलरामपुर, छत्तीसगढ़. ऐसी तस्वीरें देश के कई ग्रामीण अंचलों में दिखाई दे जाती हैं। लेकिन पानी को लेकर ऐसी दिक्कत चौंकाती है। ये तस्वीरें बलरामपुर जिले के सुरसा गांव की है। पिछले आदिवासी गांव में सम्मिलित इस गांव के लोग नहाने-धोने, खाना पकाने और पीने, सबके लिए एक-से पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह उनकी मजबूरी है। इस गांव में कोई कुआं-तालाब या हैंडपंप नहीं है। लिहाजा गांववाले दूर एक नालेनुमा प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी भरकर लाते हैं। गांववालों का कहना है कि वे इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता। हालांकि अब यह मामला मीडिया के जरिये सामने आने पर वड्राफर नगर के एसडीएम ने कहा है कि वे जल्द गांव में हैंडपंप लगवाएंगे। देखें कुछ तस्वीरें...
 

3000 फीट पर खतरनाक जंगलों के बीच बैठे हैं यहां गणेश, यहीं परशुराम से युद्ध में टूटा था एक दांत
3000 फीट पर खतरनाक जंगलों के बीच बैठे हैं यहां गणेश, यहीं परशुराम से युद्ध में टूटा था एक दांत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़. ये दुनिया कई रहस्य और रोमांचों से भरी पड़ी है। किवदंतियां कोई भी हों, उनके पीछे कुछ न कुछ सच्चाई भी छुपी होती है। ऐसी ही एक रहस्यमयी गणेश प्रतिमा दंतेवाड़ा से करीब 13 किमी दूर ढोलकला की पहाड़ियों पर विराजी है। करीब 3000 फीट की ऊचाई पर एक खतरनाक पहाड़ पर बैठी यह विशाल प्रतिमा कई किमी दूर से नजर आती है। इसके चारों ओर घना जंगल है। यानी यहां तक पहुंचना जोखिम से कम नहीं है। इसलिए यहां कम लोग ही जाते हैं। खासकर वे लोग जो एडवेंचर के शौकीन हैं। गणेशजी की यह मूर्ति दुर्लभ मानी जाती है। कहते हैं कि यही गणेशजी दंतेवाड़ा की रक्षा करते हैं। पुरातत्वविदों की रिसर्च में सामने आया था कि इस प्रतिमा की स्थापना नागवंशी राजाओं ने 10 वीं या 11वीं शताब्दी में थी। नागवंशी राजा गणेशजी को अपना रक्षक मानते थे। प्रतिमा करीब 4 फीट ऊंचे ग्रेनाइट पत्थर को तराशकर बनाई गई है। प्रतिमा के ऊपरी सीधे हाथ में फरसा है। वहीं, ऊपरी उल्टे हाथ में टूटा हुआ दांत रखा हुआ है। जबकि नीचे उल्टे हाथ में मोदक और सीधे हाथ में अभय मुद्रा में माला है। बता दें कि 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी..आइए जानते हैं इसी मौके पर इस दुर्लभ प्रतिमा के बारे में...

फूट-फूटकर रो रही थी छात्रा, सोनू सूद ने किया ट्वीट-'आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी...घर भी नया होगा'
फूट-फूटकर रो रही थी छात्रा, सोनू सूद ने किया ट्वीट-'आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी...घर भी नया होगा'

बीजापुर, छत्तीसगढ़. लॉकडाउन के बीज हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचाने वाले सोनू सूद गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन में फंसे लोगों मदद के बाद भी वे लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं। नया मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से जुड़ा है। यहां बारिश में कच्चा घर गिरने के बाद अपनी किताबें गीली होने से रो पड़ी छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर दिखाया गया था। उसे देखकर सोनू सूद भावुक हो उठे और 19 अगस्त की दोपहर उन्होंने ट्वीट किया-'आंसू पोंछ ले बहन...किताबें भी नई होंगी..घर भी नया होगा!' बता दें कि अंजली नामक इस छात्रा की खबर मीडिया में आने पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल और शिक्षा विभाग ने उसे किताबें उपलब्ध करा दी थीं। अब सोनू सूद उसकी मदद को आगे आए हैं। 15-16 अगस्त की दरमियानी रात भीषण बारिश के चलते अंजली का कच्चा घर जमींदोज हो गया था। इस बीच बांस की टोकरी में रखीं उसकी किताबें भी भींग गई थीं। यह देखकर अंजली फूट-फूटकर रो पड़ी थी। वो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। देखें कुछ तस्वीरें...
 

फॉर्म हाउस में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, बाहर पहरा दे रहा था युवक, गांववालों ने लड़की पर निकाला गुस्सा
फॉर्म हाउस में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, बाहर पहरा दे रहा था युवक, गांववालों ने लड़की पर निकाला गुस्सा

एक बिजनेसमैन युवक की पार्टी में युवती के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिजनेसमैन का दोस्त एक युवती को लेकर पार्टी में ले गया था। आरोप है कि दोनों ने युवती से रेप किया। जब बिजनेसमैन युवती के साथ फार्म हादस के अंदर था, तब दूसरा आरोपी बाहर ताला डालकर पहरा दे रहा था। तभी वहां गांववाले जा पहुंचे। गांववालों ने युवक को पकड़कर खूब पीटा। इस बीच गांव के कुछ युवक फार्म हाउस में घुस गए। इन्होंने लड़की पर गुस्सा निकालकर उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने पर गांव के करीब 20 लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 147
  • 148
  • 149
  • 150
  • 151
  • 152
  • 153
  • 154
  • 155
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories