MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

ट्रक की टक्कर से हवा में उछले दोस्त और फिर सामने आया दिल दहलाने वाला मंजर
ट्रक की टक्कर से हवा में उछले दोस्त और फिर सामने आया दिल दहलाने वाला मंजर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो दोस्तों के लिए बाक्साइट से भरा ट्रक काल बन गया। वे किसी काम से जा रहे थे, तभी ट्रक की टक्कर से वे हवा में उछलकर पहिये के नीचे आ गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक के सिर के दो टुकड़े हो गए।

डिलीवरी से 10 मिनट पहले प्रसूता ने डॉक्टर के साथ किया डांस, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ, देखिए तस्वीरें
डिलीवरी से 10 मिनट पहले प्रसूता ने डॉक्टर के साथ किया डांस, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ, देखिए तस्वीरें

छत्तीसगढ़ । कोरबा स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी से 10 मिनट पहले प्रसूता ने अपनी डॉक्टर के साथ जमकर डांस किया। हालांकि उसने ऐसा अपनी मर्जी से नहीं किया है, बल्कि डॉक्टर के कहने पर किया है, जिसके बाद नार्मल डिलीवरी हुआ। चिकित्सक के मुताबिक अब  जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस डांस का वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं आखिर चिकित्सक ने ऐसा क्यों किया।
 

'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'
'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'

चुरू, राजस्थान. जिले के सरदारशहर में 5 साल की मासूम के साथ 10 साल के बच्चे द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी बच्चे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। आरोप है कि दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। कहा जा रहा है कि वो दोनों खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्चा लुकाछुपी के बहाने पीड़िता को पड़ोसी के सूने मकान में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादी भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं। वे बच्ची को अपने साथ लेकर आईं और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

गश्ती दल पर नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर
गश्ती दल पर नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में तब हुई, जब पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।

विधवा बहू ने भरी दुबारा मांग और फिर बुजुर्ग सास का पीटने भेज दिए गुंडे
विधवा बहू ने भरी दुबारा मांग और फिर बुजुर्ग सास का पीटने भेज दिए गुंडे

चंडीगढ़. सास और बहू को लेकर अकसर झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन यहां बुजुर्ग सास को अपनी बहू से ढेरों उम्मीदें थीं। 85 वर्षीय कुलविंदर कौर ने 9 साल पहले अपने बड़े बेटे अवतार सिंह की शादी बलबीर कौर से की थी। शुरुआत में सबकुछ बढ़िया चला, लेकिन 2017 में अवतार सिंह की मौत के बाद जैसे बहू का मिजाज बदल गया। उसने दूसरी शादी कर ली। सास को इससे कोई तकलीफ नहीं हुई। लेकिन अब बहू जमीन-जायदाद पर अपना कब्जा जताने सास को गुंडों से पिटवाने लगी है। ऐसा आरोप बुजुर्ग सास ने लगाया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी इसे घरेलू मामला कहकर दोनों के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब बुजुर्ग महिला ने पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और DGP दिनकर गुप्ता के को शिकायती ईमेल भेजा है। जानिए पूरा मामला...

23 साल की शादीशुदा को मिली एक सहेली, दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाने लगे और एक दिन सामने आई साजिश
23 साल की शादीशुदा को मिली एक सहेली, दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाने लगे और एक दिन सामने आई साजिश

डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़. किसी भी अनजान महिला या पुरुष से दोस्ती करने से पहले अलर्ट हो जाएं! मानव तस्करी का यह मामला अनजान महिला से दोस्ती का नतीजा है। आरोपी महिला ने पीड़िता से पहले दोस्ती की और फिर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे हरियाणा में दो बार बेच दिया। आरोपी महिला और पीड़िता अच्छी सहेली बन गए थे। दोनों साथ में मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। एक दिन आरोपी महिला ने पानी में उसे कुछ पिला दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। पीड़िता का एक मासूम बेटा है। आरोपी ने उसे मारने की धमकी देकर पीड़िता को चुप करा रखा था। पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा, उनमें 30 वर्षीय सलमान खान पुत्र अहमद खान टेलर है। यह महिलाओं को एयरपोर्ट तक पहुंचाने का काम करता था। 22 साल की जुनैद खान पुत्र अहमद अली नेटवर्किंग का काम करता है। यह देशभर के दलालों से जुड़ा हुआ है। 29 वर्षीय शुभम तिवारी पुत्र अवधेश तिवारी महिलाओं को अपने कब्जे में रखता था। वहीं, गिरोह की सरगना 32 वर्षीय साजदा सैय्यद पुत्री अब्दुल रसीद महिलाओं से दोस्ती करके उन्हें फांसती थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

जब 'गांजे' में फंसीं भारती डांस शो के दौरान इस डांसर के लिए हो गई थीं इमोशनल
जब 'गांजे' में फंसीं भारती डांस शो के दौरान इस डांसर के लिए हो गई थीं इमोशनल

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह हैंं डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के फर्स्ट रनर अप रहे मुकुल गाइन। रायपुर के माना कैंप में रहने वाले मुकुल को बतौर प्राइज 1 लाख रुपय मिला था। अपनी दमदार डांस प्रस्तुति से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले मुकुल की कहानी सुनकर कॉमेडियन भारती भावुक हो उठी थीं। बता दें कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया घर में गांजा पकड़ने जाने के बाद अभी जेल में हैं। सिर्फ 10 साल की उम्र में डांस की शुरुआत करने वाले मुकुल के पिता को कैंसर था। डांस शो के दौरान जब भारती को इसका पता चला, तो वो भावुक हो उठीं। उन्होंने अपनी तरफ से मुकुल को पिता के इलाज के लिए 1 लाख रुपए दिए। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानिए इस डांसर की कहानी...
 

नक्सलियों ने जन अदालत में दो युवकों को मार डाला, 3 दिन बाद प्रेस नोट जारी कर ली जिम्मेदारी, किया ये दावा
नक्सलियों ने जन अदालत में दो युवकों को मार डाला, 3 दिन बाद प्रेस नोट जारी कर ली जिम्मेदारी, किया ये दावा

प्रेस नोट के मुताबिक नक्सलियों ने दावा किया है कि बड़े केड़वाल गांव निवासी पोड़ियम बलराम साल 2013 से DRG फोर्स के संपर्क में था। वह गांव में रहकर जवानों को सूचना देता था। आरोप लगाया कि जवानों ने उसे 15 हजार रुपए का लालच दिया था। दिसंबर 2019 को पोड़ियम की मुखबिरी के चलते चिंतागुफा व भेज्जी क्षेत्र में DRG, कोरबा, STF, CRPF ने मिलकर हमला किया, इसमें 8 नक्सली मारे गए।
 

प्रेमी को भेजा वॉटसऐप पर आखिरी मैसेज-'बहुत दूर जा रही हूं, अब ऊपर ही मुलाकात होगी'
प्रेमी को भेजा वॉटसऐप पर आखिरी मैसेज-'बहुत दूर जा रही हूं, अब ऊपर ही मुलाकात होगी'

बिलासपुर, छत्तीसगढ़.  प्यार में जब शंका के बीज पड़ जाते हैं, तो नतीजा बेहद खतरनाक होता है। कोई स्वयं से अपनी जिंदगी खत्म कर लेता है, तो कोई हत्यारा बना जाता है। प्यार और परिवार से जुड़ीं से ये अपराध कहानियां ALERT करती हैं। ये कहानियां देश के अलग-अलग शहरों की हैं। पहली कहानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। यहां बुधवार देर शाम 17 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपने प्रेमी को वॉटसऐप पर मैसेज भेजा। इसमें जिंदगी के गुडबाय कहने की बात लिखी। मैसेज पढ़कर युवक ने लड़की के किसी पड़ोसी को भेजा। उसने जाकर देखा, तो लड़की फांसी पर लटक चुकी थी। मृतका विभा वर्मा सरकंडा क्षेत्र के अशोक विहार में रहती थी। उसकी दो बहने हैं, जो गांव में रहती है। पिता काम पर चले गए थे। मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। लड़की चांटीडीह स्थित प्राइवेट हास्पिटल में जॉब करती थी। उसने मैसेज में लिखा कि 'बहुत दूर जा रही हूं। अब ऊपर ही मुलाकात होगी। जिंदगी को बाय बाय।' आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

5000 करोड़ का घोटाला: डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी पूर्व आबकारी अधिकारी गिरफ्तार
5000 करोड़ का घोटाला: डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी पूर्व आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे पूर्व आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 5000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। पूर्व ओसडी समुंद्र सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। यह घोटाला शराब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) की टीम ने अप्रैल 2019 ने उसके कई ठिकानों पर छापा मारा था।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 137
  • 138
  • 139
  • 140
  • 141
  • 142
  • 143
  • 144
  • 145
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories