मामला बिहार के कैमूर जिले का है। जहां एनएच 2 पर विशेष जांच अभियान चला रही पुलिस ने बंगाल नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से सवा करोड़ रुपए बरामद किए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का ताडंव फिर तेज हो चला है। दो दिन पहले बुजुर्ग दंपती के फ्लैट में हुए लूट के मामले का अबतक खुलासा होना बाकी ही था कि शनिवार को एक और लूट की घटना हो गई।
मामला बिहार के भागलपुर जिले का है। शहर का तिलकामांझी चौहारा काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। चौराहे के बीचों-बीच तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा लगाई लगी है। उस प्रतिमा पर चढ़कर एक युवक ने खुद पर कट्टा तानते हुए गोली मारने का प्रयास किया। करीब 45 मिनट तक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
मामला बिहार के बांका जिले का है। जहां प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों के हाथों पिटाई खाने के बाद घर छोड़ भाग जाने वाले युवक के हत्या की प्राथमिकी परिजनों ने दर्ज करा दी थी। काफी दिनों तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। लेकिन अब उक्त युवक जिंदा बरामद किया गया।
बिहार में महिलाओं से अपराध का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। पटना में सातवीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद अररिया में एक विवाहिता की बेरहमी की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। स्थानीय ग्रामीण महिला से गैंगरेप किए जाने की आशंका जता रहे है।
मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां यूपी के कुशीनगर से पहुंची बारात में हाई वोल्टेज फैमली ड्रामा देखने को मिला। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद एक ही लड़के की दो-दो शादी कुछ ही घंटों बाद हुई।
बीते दिनों राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दो-दो बार मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात से सियासी अटकलें तेज हो चली थी। लेकिन अब जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के बयान से सभी अटकलें खारिज हो गई है।
पूर्व जदयू नेता और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर पटना सिविल कोर्ट में कंटेंट चोरी का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ का टाइटल सूट मुकदमा दर्ज कराया है। इस आरोप पर प्रशांत किशोर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बिहार की राजधानी पटना से सातवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार छात्रा से गैंगरेप की घटना बुधवार की रात हुई। गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद गुरुवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है। बिहार पुलिस के एक जवान की पत्नी ने अपने पति पर जबरन दोस्तों और भाईयों से फिजिकल रिलेशन बनाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है।