IPL Today Match Live Streaming: आज शाम मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का बेहद रोमांचक मुकाबला होने वाला है। पिछले साल फाइनल की हार का बदला लेने उतरी पंजाब के सामने शुभमन गिल और जोस बटलर की चुनौती होगी। अगर आप ऑफिस में हैं और मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो बिना बॉस की नजरों में आए मैच देखने की सीक्रेट ट्रिक आजमा सकते हैं।
PBKS vs GT Live Streaming: IPL 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। आज 31 मार्च को इस सीजन का चौथा और बड़ा मुकाबला होने वाला है। मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन टेंशन ये है कि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और उस वक्त बहुत से लोग या तो ऑफिस में होते हैं या घर लौट रहे होते हैं। अगर आप भी ऑफिस में हैं और बॉस की नजरों से बचकर मैच को फुल एंजॉय करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां जानिए बिना पकड़े या किसी की नजरों में आए लाइव मैच देखने की कमाल की ट्रिक, जिससे आप ऑफिस में काम के बीच बड़े ही आसानी से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
PBKS vs GT मैच ऑफिस में कैसे देखें?
1. पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड
आईपीएल का हर मैच जियोहॉटस्टार पर आता है। अपने फोन पर JioHotstar ऐप खोलें और PiP मोड ऑन कर लें। इससे मैच एक छोटी सी विंडो में चलता रहेगा और आप स्क्रीन पर अपना दूसरा काम भी कर सकेंगे।
2. लो-ब्राइटनेस और ईयरबड्स
अगर आप ऑफिस में मैच देखना चाहते हैं, तो फोन की ब्राइटनेस कम रखें और सिर्फ एक कान में ईयरबड लगाएं ताकि बॉस की आवाज भी सुनाई देती रहे। इससे आप बड़े ही आसानी से मैच देख सकते हैं।
3. स्मार्ट वॉच का जादू
अगर आप वीडियो नहीं देख सकते, तो अपनी स्मार्ट वॉच पर 'लाइव स्कोर' नोटिफिकेशन ऑन कर लें। हर चौके-छक्के पर आपकी कलाई पर अपडेट मिल जाएगा। इससे मैच का रोमांच भी कम नहीं होगा और ऑफिस का काम भी नहीं रुकेगा।
GT vs PBKS Match: कहां और कैसे देखें LIVE?
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports)
मोबाइल पर: JioHotstar ऐप
पंजाब बनाम गुजरात: कौन किस पर भारी?
आज का मैच काफी बराबरी का लग रहा है। अगर अब तक हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच हुए हैं और दोनों ने 3-3 जीते हैं। यानी पलड़ा बिल्कुल बराबर है। पिछले साल फाइनल हारने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। इनके पास युजवेंद्र चहल जैसा जादुई स्पिनर और प्रियांश आर्य जैसा धाकड़ ओपनर है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस भी कम नहीं है। उनके पास जोस बटलर जैसा विस्फोटक बल्लेबाज और मोहम्मद सिराज जैसा खतरनाक गेंदबाज है।
PBKS vs GT Playing XI: संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, वैशाख विजयकुमार, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इसे भी पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 31 March 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
इसे भी पढ़ें- शिवम दुबे को आउट कर रवींद्र जडेजा ने क्यों किया 'गन फायर' सेलिब्रेशन? क्रिकेटर ने खोला राज
