आईपीएल 2026 में आज (मंगलवार) पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन-तीन मैच जीत चुकी है और ये इनका 7वां मुकाबला है। ऐसे में मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।  

PBKS vs GT Today Match Live Streaming: आईपीएल 2026 में मंगलवार 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमाचंक मुकाबला खेला जाना है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में अब तक कुल 6 बार आमने-सामने रही हैं, जिनमें 3-3 मैच जीते हैं। ऐसे में आज खेला जाने वाला 7वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस बड़े मैच को देखने के लिए तमाम फैंस गूगल पर 'फ्री लाइव स्ट्रीम' सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप यह मैच कहां और कैसे देख सकते हैं।

PBSK vs GT Live Streaming: कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जा रहा है। इसके अलावा, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

RR vs CSK Free Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें?

  • JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आमतौर पर सब्सक्रिप्शन जरूरी होता है।
  • लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान को जरूर चेक करें।
  • कई टेलीकॉम प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) मिलता है।
  • इसके अलावा, अगर आपके घर में Tata Play या Airtel Digital TV है, तो उनके मोबाइल ऐप के जरिए भी आप लाइव मैच देख सकते हैं।

PBKS vs GT Match Timing: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

  • मैच की तारीख: मंगलवार, 31 मार्च 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस।