PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। कूपर कॉनली की शानदार पारी की बदौलत PBKS ने लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को सीजन की अहम जीत दिलाई।
आईपीएल 2026 में Punjab Kings ने रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans को 3 विकेट से हरा दिया। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो Cooper Connolly रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली। वहीं Prabhsimran Singh ने भी 37 रनों का अहम योगदान दिया। गुजरात की ओर से Prasidh Krishna ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।
पारी के आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए हालात काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। उनकी लाइन और लेंथ कई बार बिगड़ी, जिसके चलते कुछ वाइड और एक नो-बॉल भी हुई। हालांकि दबाव के बावजूद अर्शदीप ने गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में बड़ा फायदा उठाने का मौका नहीं दिया।
गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने एक अहम चौका जरूर लगाया, लेकिन अर्शदीप की यॉर्कर और धीमी गेंदों के सामने वह लगातार बड़े शॉट नहीं लगा सके। इस दौरान मैदान पर कुछ हलचल भी देखने को मिली, जिसमें ओवरथ्रो और लेग साइड की गेंद पर लिया गया रिव्यू भी शामिल रहा, जिसमें साफ हुआ कि बल्ले का किनारा नहीं लगा था।
कुल मिलाकर आखिरी ओवर थोड़ा बिखरा हुआ जरूर रहा और अतिरिक्त रन भी गए, लेकिन पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को बहुत बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया। अब मुकाबला जीतने के लिए पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 163 रन बनाने होंगे।
आईपीएल 2026 का रोमांच अब तेजी से बढ़ने लगा है। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले की एक खास बात यह भी है कि दोनों टीमों में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। गुजरात टाइटंस ने दो खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है, जबकि पंजाब किंग्स ने भी एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।
गुजरात टाइटंस ने दो खिलाड़ियों को दिया डेब्यू का मौका
गुजरात टाइटंस ने इस मैच में दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया है। टीम में ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा को डेब्यू कराया गया है। टीम को उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से मैच में फर्क पैदा कर सकते हैं। खास तौर पर ग्लेन फिलिप्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं।
पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनली को दिया मौका
दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने इस मैच में कूपर कॉनली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। पंजाब की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है।
पिछली भिड़ंत में पंजाब ने मारी थी बाजी
अगर पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था और वह बेहद रोमांचक रहा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। उस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह 232 रन तक ही पहुंच सकी और पंजाब ने 11 रन से मैच जीत लिया।
क्या इस बार हिसाब बराबर करेगी गुजरात?
पिछली हार को देखते हुए गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में ज्यादा आक्रामक नजर आ सकती है। कप्तान शुभमन गिल के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब के घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने की होगी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स भी इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.


