पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL में अब तक 3-3 की बराबरी है। 7वें मुकाबले में दोनों टीमें जीत के लिए उतरेंगी। पंजाब की बैटिंग मजबूत है, जबकि गुजरात की गेंदबाजी दमदार है। जानें, मुल्लांपुर में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल।
PBKS vs GT Match Today Live: आईपीएल 2026 में मंगलवार 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा। श्रेयस अय्यर जहां पंजाब किंग्स के कप्तान जहां हैं, वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के पास है। अय्यर ने पिछले दो सालों में दो टीमों को फाइनल तक पहुंचाया और उनमें से एक के साथ खिताब भी जीता। वहीं, गिल 2020 सीजन के बाद से IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस (GT) को नॉकआउट तक पहुंचाया था। 2022 में उनके साथ खिताब जीता था, और 2023 में एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में मदद की थी।
PBKS vs GT Match Toss Update: कितने बजे होगा टॉस
आज के मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं, मैच की शुरुआत साढ़े 7 बजे से होगी। PBKS के लिए कूपर कोनोली नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं, जबकि मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन की जगह पक्की है। चौथी विदेशी जगह अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वार्शियस या ज़ेवियर बार्टलेट में से किसी एक को मिल सकती है। राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद को देखते हुए, GT आर साई किशोर के बजाय चौथे तेज गेंदबाज को चुन सकती है। अशोक शर्मा एक होनहार नए खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका मिल सकता है, जबकि अर्शद खान एक लेफ्ट-आर्मर के तौर पर टीम को एक अलग तरह का विकल्प देते हैं।
PBKS vs GT Pitch Condition: कैसी है न्यू चंडीगढ़ की पिच
यह मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ की पिच सीम बॉलिंग के लिए ज्यादा मददगार है। ये वही पिच है, जिसका इस्तेमाल पिछले साल PBKS और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में किया गया था, जब आर्य की शतकीय पारी की बदौलत PBKS ने 219 रन बनाए थे। जवाब में CSK ने 201 रन बनाए थे। PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
New Chandigarh Weather Update: कैसा रहेगा मौसम?
मंगलवार को मुल्लांपुर में मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां करीब 25% बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मैच के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस: 7वां मुकाबला
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL इतिहास में अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। IPL 2025 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। वहीं, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से मात दी थी। अब यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच 7वीं भिड़ंत होगा, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।
पंजाब किंग्स टीम: मजबूत टॉप ऑर्डर और ऑलराउंडर्स
इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है। टीम को अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। ओपनिंग में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी। नंबर 3 पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह टीम को मजबूती देंगे। वहीं, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे ऑलराउंडर्स बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं।
गुजरात टाइटंस: बटलर का फॉर्म बना चिंता का कारण
गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी अपने स्टार बल्लेबाजों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है। ओपनिंग में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि, जोस बटलर का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, ग्लेन फिलिप्स अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी में गुजरात की ताकत
गुजरात के पास ऑलराउंडर्स की मजबूत फौज है, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया शामिल हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और ल्यूक वुड जैसे तेज गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राशिद खान संभालेंगे, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


