KKR और PBKS के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं, जिसमें KKR आगे है। ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता का रिकॉर्ड बेहतर है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है और यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज का मैच भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। 

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज सोमवार 6 अप्रैल को 12वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन का तीसरा मैच है। KKR जहां अपने दोनों मैच हार चुकी है, वहीं PBKS को अपने दोनों ही मैचों में जीत मिली है। ऐसे में इनके लिए आज का मैच बेहद रोमांचक होनेवाला है। अगर आप भी इस मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो जानिए इसे कहां और कैसे देख सकते हैं।

फ्री में मैच देखने का तरीका

  •  आमतौर पर JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान को जरूर चेक करें।
  • कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) देती हैं, जिससे आप बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए मैच देख सकते हैं।

मोबाइल पर HD और 4K में मैच का मजा

मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप ऐप की सेटिंग में जाकर ‘Ultra HD/4K’ ऑप्शन चुन सकते हैं और शानदार क्वालिटी में मैच का आनंद ले सकते हैं।

टीवी पर KKR vs PBKS मैच कहां देखें?

अगर आप अपने परिवार के साथ टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल जैसी कई भाषाओं में कमेंट्री का आनंद भी ले सकते हैं।

KKR vs PBKS मैच की डिटेल्स

  • मैच की तारीख- रविवार, 6 अप्रैल 2026
  • मैच का टॉस- शाम 7 बजे
  • मैच की शुरुआत- शाम 7:30 बजे
  • मैदान: ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

KKR vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था।

ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 14 बार मुकाबला हुआ है। अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जहां उसने 9 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब किंग्स को यहां 4 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।

IPL रिकॉर्ड: पहले बल्लेबाजी vs रन चेज

कोलकाता में अब तक IPL के 101 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 57 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा है। इस मैदान पर IPL का सबसे बड़ा टीम स्कोर 262/2 है। यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था, जो अब तक कायम है।