LSG vs SRH, RCB vs CSK IPL 2026 Yesterday Match Result: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।
Yesterday IPL 2026 Match Results: 5 अप्रैल को सुपर संडे में दो अहम मैच खेले गए। 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, वहीं 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से करारी शिकस्त दी। अगर आप भी किसी वजह से कल के दोनों मैच नहीं देख पाए तो जानिए पूरी डिटेल्स।
LSG vs SRH: लखनऊ को मिली सीजन की पहली जीत
रविवार के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को उसकी पहली जीत मिली। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में LSG ने 1 गेंद रहते ही जरूरी लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऋषभ पंत की कप्तानी पारी
लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा एडन मार्करम ने 27 गेंदों में 45 रन बनाकर अहम योगदान दिया। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 2, ईशान मलिंगा ने 1 और शिवांग कुमार ने भी 1 विकेट लिया। LSG के मोहम्मद शमी ने 9 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
RCB vs CSK: चेन्नई को मिली लगातार तीसरी हार
IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250/3 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ RCB की यह लगातार दूसरी जीत रही और टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर पहुंच गई। वहीं CSK की यह लगातार तीसरी हार रही, जिससे उसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
CSK की खराब शुरुआत, सरफराज खान की फिफ्टी
251 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ 7, संजू सैमसन 9 और आयुष म्हात्रे 1 रन के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। प्रशांत वीर ने 29 गेंद में 43 रन, जबकि जेमी ओवर्टन ने 16 गेंद में 37 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
पाटीदार-टिम डेविड की विस्फोटक साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 28, फिल साल्ट ने 46 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद में ताबड़तोड़ 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 6 छक्के लगाए। उनके साथ टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंद में 70 रन की धुरंधर पारी खेलते हुए टीम को 250 रन तक पहुंचाया। डेविड ने 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। मिडिल और डेथ ओवर्स में RCB के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 99 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। शानदार बल्लेबाजी करने वाले टिम डेविड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।


