IPL 2026 में आज 6 अप्रैल को 12वां मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनेवाले इस मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। जानिए दोनों मैचों से जुड़ी प्रमुख जानकारी और पॉसिबल प्लेइंग इलेवन।
IPL 2026 Today Match 6th April 2026: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में सोमवार 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े 7 बजे फेंकी जाएगी।
KKR vs PBKS IPL 2026: मुकाबले से पहले दोनों टीमों का अलग सफर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों का सफर काफी अलग रहा है। KKR के लिए मुश्किलें 2025 सीजन से ही शुरू हो गई थीं। उस सीजन में टीम अपने आखिरी दो मैच हारकर आठवें स्थान पर रही थी। बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में टीम ने IPL 2026 के लिए बड़े बदलाव किए, लेकिन इसके बावजूद इस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने लगातार 2 हार के साथ की है।
PBKS शानदार लय में
इसके उलट PBKS का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। 2025 में टीम फाइनल तक पहुंची थी और उन्होंने अपने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया। 2026 सीजन में PBKS ने लगातार दो जीत दर्ज की हैं, जिसमें टीम के कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। PBKS की बल्लेबाज़ी खासतौर पर टॉप ऑर्डर में मजबूत दिख रही है।
वहीं KKR की बल्लेबाजी में दिक्कतें
वहीं KKR का टॉप ऑर्डर संघर्ष कर रहा है। महंगे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का बल्ला अभी तक नहीं चला है। गेंदबाजी में भी PBKS बैलेंस है, जबकि KKR परेशानी में दिख रही है। गेंदबाजी में भी दोनों टीमों के बीच अंतर साफ दिखाई देता है। केकेआर के प्रमुख गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी अपनी लय में नहीं दिख रहे हैं और संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। वहीं, रमनदीप सिंह का प्रदर्शन KKR के लिए चिंता का विषय है।
श्रेयस अय्यर का KKR के खिलाफ मुकाबला
इस मैच का एक खास पहलू यह भी है कि PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम KKR के खिलाफ खेलेंगे। अय्यर ने दो सीजन पहले KKR को खिताब जिताया था, इसलिए यह मुकाबला उनके लिए खास रहेगा। KKR अगर टीम बदलाव करती है, तो मनीष पांडे एक विकल्प हो सकते हैं। गेंदबाजी में नवदीप सैनी उमरान मलिक जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं, PBKS ने अपने दोनों मैचों में एक ही प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ जीत हासिल की है। ऐसे में टीम में बदलाव की संभावना बहुत कम है।
KKR संभावित प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
फिन एलन
कैमरून ग्रीन
अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर)
मनीष पांडे / रमनदीप सिंह
रिंकू सिंह
अनुकूल रॉय
सुनील नरेन
वैभव अरोड़ा / नवदीप सैनी / उमरान मलिक
वरुण चक्रवर्ती
ब्लेसिंग मुजाराबानी
कार्तिक त्यागी
PBKS संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
प्रियांश आर्य
कूपर कोनोली
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
नेहल वढेरा
शशांक सिंह
मार्कस स्टोइनिस
मार्को जानसन
जेवियर बार्टलेट
विजयकुमार विशाक
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल


