टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी दी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना 8% है। टीम इंडिया ने कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा को शामिल किया है।

Ind vs Pak T20 World Cup Match Live: T20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बड़े मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से मैच खेल रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अभिषेक शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ मारा। ईशान ने फिलहाल 40 गेंदों में 77 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। तिलक वर्मा 25 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हुए तो वहीं हार्दिक पांड्या शून्य पर पैवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं।

टीम में क्या है बदलाव?

टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को लिया गया है। वहीं, अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। बाकी टीम वही रहेगी। वहीं, पाकिस्तान टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया पाकिस्तान कैप्टन से हाथ

टॉस के दौरान एक बार फिर सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

कोलंबो में कैसा है मौसम?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोलंबो में बादल छंट गए हैं और अभी तेज धूप है। हालांकि, अनुमान के मुताबिक मैच के बीच भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल मैदान में हल्की हवाएं चल रही हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कैसी है पिच?

पिच को काफी रोल किया गया है। जिम्बाब्बे ने ऑस्ट्रेलिया को इसी पिच पर हराया था। हालांकि, वो मुकाबला दिन में हुआ था और ये रात में होना है। मैच के साथ-साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे चेज करने वाली टीम को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

भारत-पाकिस्तान हेड-टु-हेड

भारत ने पाकिस्तान को अब तक खेले गए 16 T20 मैचों में 12 बार हराया है। 2007 में पहले एडिशन के बाद से आठ T20 वर्ल्ड कप मैचों में इसका रिकॉर्ड 6-1 का शानदार है, जिसमें से एक मैच टाई रहा।

T20 वर्ल्ड कप में 10 मैच से नहीं हारा भारत

बता दें कि T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।