Women T20 WC 2026 India Squad: BCCI ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। Harmanpreet Kaur कप्तान और Smriti Mandhana उपकप्तान होंगी। भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत ही हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी। देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड.. 

Women's T20 World Cup 2026 Indian Team Squad: क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ी खबर आ गई है। जून 2026 में होने वाले वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। BCCI ने शनिवार को मीटिंग के बाद उन 15 खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जो इंग्लैंड और वेल्स के मैदानों पर भारत का तिरंगा फहराने उतरेंगी। वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून 2026 से हो रहा है। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। भारत ग्रुप 'A' में है। सबसे रोमांचक बात यह है कि भारत अपने सफर की शुरुआत ही पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। चलिए जानते हैं टीम में कौन कप्तान, कौन उप-कप्तान, कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं और कब-कब होंगे मैच...

T20 World Cup 2026: इन धुरंधरों को मिली टीम में जगह

कप्तान- हरमनप्रीत कौर

उपकप्तान- स्मृति मंधाना

बल्लेबाज- शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फूलमाली

ऑलराउंडर और कीपर- दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), यस्तिका भाटिया (WK), श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी

गेंदबाजी यूनिट- रेणुका ठाकुर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के मैच

14 जून: भारत vs पाकिस्तान (बर्मिंघम)

17 जून: भारत vs नीदरलैंड

21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका

25 जून: भारत vs बांग्लादेश

28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया 

Women's T20 World Cup 2026: क्या इस बार रचेगा इतिहास?

भारतीय महिला टीम ने 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर सबको हैरान कर दिया था। अब नजरें पहली बार T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने पर हैं। अभी तक के इतिहास को देखें तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है, जो 6 बार की चैंपियन है, लेकिन जिस फॉर्म में हमारी लड़कियां हैं, इस बार 'कप' घर आना पक्का लग रहा है।

Women's T20 World Cup 2026: किस ग्रुप में कौन सी टीम

कुल टीमें: 12

कुल मैच: 33

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड।

ग्रुप B: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड।